तीर्थरक्षा गुल्लक योजना के अन्तर्गत नरेश चाँदवाड का अमूल्य योगदान
रामगंजमंडी
नगर के धर्मनिष्ट श्री नरेश चाँदवाड अभी श्यामनगर जयपुर में उनका आवास है। उनके द्वारा किये जा रहे कार्य की जितनी भी सराहना हो कम कही जाएगी। यह श्यामनगर जयपुर जैन स्वाध्याय समूह का कुशल संचालन भी कर रहे है। जिसके 50 सदस्य है। इतना ही नही इनके द्वारा तीर्थरक्षा गुल्लक योजना के अन्तर्गत 10 से 15 वर्षो से इसमे सहयोग कर रहे है। इस वर्ष भी एक लाख 44 हज़ार की राशि इनके द्वारा संकलित कर भेजी गई।
उन्हें जितनी बधाई दी जाए कम होगी। उनके इस अनुमोदन कार्य की सभी जगह भरी भूरी सराहना हो रही है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
