ध्वजारोहण के साथ महार्चना महोत्सव का हुआ शंखनाद

धर्म

ध्वजारोहण के साथ महार्चना महोत्सव का हुआ शंखनाद

इंदौर!
बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसिया इंदौर में शुक्रवार को प्रातः 7:30 बजे श्री पार्श्वनाथ महार्चना और विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।

 

महार्चना समिति के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि घट यात्रा में उदयपुर के न्यू भारत बैंड के साथ, दो हाथी, चार घोड़े, सात बग्घीयो पर प्रमुख इंद्र-इंद्राणी बैठे थे । स्वर्ण रथ पर भगवान पार्श्वनाथ , महावीर स्वामी व आदिनाथ जी की प्रतिमा को लेकर श्री सुनील सिंघई एवं रमेश कासलीवाल परिवार बैठा था।

शोभायात्रा करीब 2 किलोमीटर लंबी थी, पुरुष श्वेत वस्त्र पहने थे एवं महिलाएं केसरिया परिधान में चल रही थी। घट यात्रा मल्हारगंज होते हुए सीताराम पार्क पहुंची जहां आचार्य विहर्ष सागर महाराज के संघ के साथ मुनि श्री प्रणीत सागर जी महाराज और निर्मोंह सागर महाराज का मिलन हुआ, फिर सभी साथ में चले। दलाल बाग पहुंचकर सर्वप्रथम ध्वजारोहण -अनूप सतभैया परिवार ने, मंडप उद्घाटन महेंद्र- पूनम जैन परिवार ने एंव मंच उद्घाटन श्री आर के जैन रानेका परिवार ने किया ।

 

आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण संदीप जैन मोरिया सरिया परिवार ने एवं दीप प्रज्जवलन श्रीमती पुष्पा कासलीवाल परिवार ने किया। आयोजन के स्वागत अध्यक्ष श्री अजीत जी – मीनाक्षी जैन परिवार रहे।

इन मांगलिक पलो में आचार्य विहर्ष सागर महाराज का पाद प्रक्षालन ,कनाडा से पधारी सुश्री संतोष एवं मृदु जी अग्रवाल परिवार ने किया। शास्त्र जी भेंट करने का सौभाग्य महार्चना कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी, सुभद्रा गोधा, पुष्पा जी जैन परिवार को प्राप्त हुआ। 

पूज्य आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि हम पार्श्वनाथ भगवान के चरण सानिध्य में बैठकर महार्चना का आयोजन कर रहे हैं। जैन दर्शन में कोई भी परेशानी का हल ढूंढना है तो हम चमत्कारों पर विश्वास नहीं करते। जब मनोभावों से प्रभु की आराधना करते हैं तो चमत्कार अपने आप हो जाता है। यह आपकी नजर में चमत्कार होता है और गुरुओं की नजर में श्रद्धा से की गई भक्ति। जब पांच परमेष्ठी के साथ धुरंधर पंडित बैठेंगे तो सभी समस्याओं का हल हो जाएगा।
धर्म सभा का सफल संचालन अनुराग जैन, अर्पित जैन वाणी एवं पंडित अशोक जैन शास्त्री ने किया। समस्त आयोजन पंडित कमल कमलांकुर भोपाल एवं नितिन झांझरी के निर्देशन में किया गया।
सतीश जैन (इला बैंक )प्रचार प्रमुख श्री विहर्ष महार्चना समिति से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *