डॉ कल्याण गंगवाल की पुस्तक सुखी जीवन का आधार शाकाहार का विमोचन गोविंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में हुआ

धर्म

डॉ कल्याण गंगवाल की पुस्तक सुखी जीवन का आधार शाकाहार का विमोचन गोविंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में हुआ
आळंदी
ऐसे व्यक्तित्व जिन्होने अहिंसा शाकाहार के लिए काफी प्रचार किया है एवं कितने ही लोगों को मांसाहार त्याग कर कर उनका जीवन उन्नत बनाया है।

 

उनके द्वारा शाकाहार की प्रचार प्रसार हेतु एवं शाकाहार के क्या फायदे हैं उसके विषय में लिखी चित्रमय पुस्तक सुखी जीवन का आधार – शाकाहार “ का विमोचन हुआ ! यह विमोचन संगमनेर के सुप्रसिद्ध उत्योजक श्री संजय मालपानी के करकमलो द्वारा श्री गोविंद गिरीजी महाराज के पावन सानिध्यमे संपन्न हुआ !

महान संत श्री गोविंद गिरी जी महाराज के 75 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्मे आळंदी मे 4 तारीख से ,11 तारीख तक “ अमृत गीता महोत्सव “ महोत्सव मनाया जा रहा है ! पुरे देश के सभी प्रमुख संत महात्मा /शंकराचार्य यहा उपस्थित है !

 

रविवार की बेला में इस आयोजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री / उपमुख्य मंत्री / उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम मे उपस्थित होगे। 

डॉक्टर गंगवाल के इस कार्य की महंत श्री गोविंद गिरी महाराज अयोध्या राम जन्मभूमी न्यास के कोषाध्यक्ष एवम कृष्ण जन्मभूमी मथुरा के कार्याध्यक्ष ने उनके इस कार्य की जमकर तारीफ की। उन्हें मंगल आशीर्वाद भी दिया डॉक्टर गंगवाल ने उन्हें अपनी पुस्तक भी दी।

 


अपील
बोलते हुए डॉक्टर गंगवाल ने अपील की महाराष्ट्र मे स्कूलो मे मध्य्यान भोजन मे अंडे देना चालू किया हैं, वह रोकने के लिये गुरुजी मुख्यमंत्री जी आदेश दे ! यह निवेदन उन्होंने श्री गोविं गिरीजी महाराज के चरणोमे रखा है !

साथ ही उन्होंने कहा प्रभु महावीर सभी को सदबुद्धी दे,और मांसाहार का प्रसार बचपन से रोका जाए।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *