आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का श्री दिगम्बर जैन बोर्डिंग में भव्य एवं ऐतिहासिक हुआ मंगल प्रवेश, शोभा यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, गुरुदेव के जयकारों से गूंजा नगर
सलूंबर
11 घोड़े बग्घियों मिलेंट्री बैंड समाज के जय घोष बैंड के साथ बैंड बाजों की मधुर धुनों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने घोला भक्ति रस आगामी 21 से 25 जनवरी 2024 तक होने वाले श्री आदिनाथ जिन बिंब प्रतिष्ठा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में मिलेगा आचार्य श्री ससंघ का पावन सानिध्य परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य शिरोमणि 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ।
शोभायात्रा में हजारों समाज जन, मेवाड़ वागड़ के साथ ही देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के जयकारों से आसमान गूंजा दिया। आचार्य श्री ससंघ के मंगल प्रवेश की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ शताधिक मंगल कलश शोभा यात्रा से हुआ जो विभिन्न मार्गों से होती हूई स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में पहुंची। शोभा यात्रा के मार्ग में आचार्य श्री के फ्लेक्स कट आउट स्वागत द्वार लगाए गए।

उल्लेखनीय है की सामाजिक सदभाव का परिचय देते हुए जैन समाज के अतिरिक्त सभी समाज द्वारा शताधिक स्वागत द्वारों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री पर पुष्प वर्षा कर उनका वंदन किया। उनकी आरती की गई एवं नमोस्तु गुरुदेव नमोस्तु गुरुदेव आचार्य शिरोमणी श्री वर्धमान सागर के जयकारे लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक




सकल बीसा नागदा दिगम्बर जैन समाज सलूंबर एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति सलुंबर के तत्वाधान में तथा सकल दिगंबर जैन समाज सलूंबर से सहयोग से आयोजित 21 जनवरी से 25 जनवरी तक पांच दिवसीय श्री आदिनाथ जिन बिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का मंगल कार्य संपादित करवाने हेतु आचार्य श्री का मंगल प्रवेश हुआ है पंच कल्याणक कार्यक्रम की जानकारी में प्रतिष्ठा समिति अध्यक्ष प्रभुलाल, सचिव मनोहर लाल ,शांति लाल,पंडित कमलेश सिंघवी, सेठ लक्ष्मी लाल, सेठ ललित ने बताया कि

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ मैं पावन सानिध्य वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य शिरोमणि 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज संघ का सानिध्य रहेगा। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं सकल बीसा नागदा दिगंबर जैन समाज सलूंबर की ओर से अयोध्या नगर राजकीय ऊ मा विद्यालय परिसर सलूंबर में होगा। कार्यक्रम में मेवाड़ वागड़ सहित देश के विभिन्न प्रांतों से समाज जन पहुंचेंगे।

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का दिगंबर जैन बोर्डिंग में आचार्यश्री ससंघ के मंगल प्रवेश के बाद आयोजित धर्म सभा में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को देशना के पूर्व धर्मसभा में संगीतमयी मंगलाचरण पर भक्ति नृत्य का प्रस्तुति हुई। इसके बाद चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन ललित सेठ, लक्ष्मी लाल सेठ ने , शास्त्र भेंटशांति लाल भीमावत, आचार्य श्री वर्धमान सागर जी गुरूदेव के पाद प्रक्षालन गणेश लाल ने एवं गुरूदेव की आरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान पुण्यर्जाक परिवारों द्वारा विधिवत सम्पन्न हुए।
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
