भक्तामर दीप आराधना एवं निर्वाण लाडू समर्पित कर आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया

धर्म

भक्तामर दीप आराधना एवं निर्वाण लाडू समर्पित कर आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया
रामगंजमंडी
प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव एक दिवसीय आयोजन के साथ मनाया गया ।

 

 

 

इस अवसर पर नगर के सभी जिनालयो में मोक्ष कल्याणक बेला पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। वही प्रातः बेला शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर के त्रिमूर्ति जिनालय में 108 रिद्धि मंत्रो के द्वारा 108 कलशों से प्रभु आदिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत प्रतिष्ठा के बाद संभवत प्रथम बार प्रभु आदिनाथ स्वामी के ऊपर शांतिधारा की गई। प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का पुण्य लाभ सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया को प्राप्त हुआ।

सभी भक्ति भाव से ओत प्रोत रहे एवम अभिषेक शांतिधारा उपरांत निर्वाणकांड बोलते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। वही संध्या की बेला में आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की उत्तम स्वास्थ्य की कामना हेतु भक्तामर के 48 रिद्धि मंत्रो की आराधना की गई।

जो संगीतमई रही मौजूद सभी भक्त श्रद्धा और उल्लास से भरपूर रहे। 48 सौभाग्यशाली परिवार द्वारा मंडल पर दीप समर्पित किए गए । प्रत्येक पद पर बड़े बाबा का जाप भी किया गया।

 

सभी भक्ति नृत्य करते हुए ओत प्रोत रहे। जब दीपों की ज्योति प्रकाशमान हुई जो एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रही रही । इसके उपरांत भक्तामर की आरती की गई। उसके बाद भक्ति से ओत प्रोत होते हुए आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की मंगल आरती की गई। जब यह मंगल आरती हो रही थी हर कोई गुरु चरणों मे भक्ति करते हुए नृत्य कर रहा था। मानो ऐसा लग रहा था कि गुरुवर साक्षात यही हो। समस्त आयोजन का कुशल संचालन प्रशांत जैन आचार्य, आकाश जैन आचार्य द्वारा किया गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *