पूज्य गुरु मां विशुद्ध मति माताजी का बाराबंकी में हुआ मंगल आगमन पूज्य गुरु मां का हीरक जन्म जयंती महोत्सव मनाया जाएगा
बाराबंकी
परम पूज्या सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी का संघ सहित गुरुवार की संध्या बेला में मंगल आगमन हुआ।
पूज्य गुरु मां की मंगल आगवानी बहुत ही भव्यता के साथ हुई। जैसे ही गुरु मां के चरण नगर की सीमा में पहुंचे तो नगर वासियों के चेहरे खिल उठे। पूज्य गुरु मां का 2023 का वर्षा योग शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर मैं संपन्न हुआ। पूज्य गुरु मां सिद्ध क्षेत्र सोनागिरी की ओर अपने कदम बढ़ा रही हैं। 
पूज्य माताजी ने भीषण सर्दी के बीच 8 जनवरी 2024 को शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी से मंगल विहार सोनागिरी की ओर किया मंगल विहार करते हुए पूज्य माताजी 8 फरवरी 2024 शाम की बेला में बाराबंकी पहुंची।




पूज्य माताजी का पल्हरी चौराहे से वाया नाका, धनोखर घंटाघर होते हुए गाजे बाजे के साथ जिन मंदिर लाया गया l भक्ति एवं उलास का वातावरण हो रहा था। जहां पर धर्म सभा हुई धर्म सभा के प्रारंभ में ममता जैन मीनू जैन ने मंगलाचरण किया। परम पूज्या पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी ने अपने उद्बोधन में बाराबंकी की समाज की जमकर सराहना की और उन्होंने माता जी से जुड़ी स्मृति को बताते हुए कहा कि पूज्य माताजी से इस नगर के बारे में काफी सुना था और मन में बहुत इच्छा थी कि एक बार यहां के दर्शन अवश्य करें और यहां के लोगों के बीच आए और यहीं पर गुरु मां का हीरक जन्म जयंती महोत्सव मनाया जाए 
विवरण
पूज्य माताजी का सन 1970 में वर्षा योग संपन्न हो चुका है। पूज्य गुरु मां का हीरक जन्म जयंती महोत्सव पिच्छिका दो दिवसीय आयोजन के साथ 10 एवं 11 फरवरी को मनाया जाएगा। जिसमें दूर दराज से भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी देते हुए दीपचंद जैन ने बताया कि लगभग 500 से अधिक भक्तों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले अतिथियों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था समाज द्वारा की गई है। इस आयोजन को लेकर समाज में काफी उत्साह है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
