Smiling woman in a white headscarf and robe sits with hands in prayer in front of a shiva-like guru figure meditating outdoors.

वीणा दीदी के अवतरण दिवस पर दीर्घायु जीवन की कामना की…………….

धर्म

वीणा दीदी के अवतरण दिवस पर दीर्घायु जीवन की कामना की…………………………

बांसवाड़ा 

दिगंबर जैन सोशियल एंड कल्चरल ग्रुप जिला बांसवाड़ा द्वारा वागड़ की विभूति ओर गौरव बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी के अवतरण दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की गई। ग्रुप के जिला संयोजक अजीत कोठिया ने वीणा दीदी के व्यक्तित्व, मंच संचालन कला, साहित्य सृजन, साधु साध्वियों की सेवा सुश्रुषा और आचार्य पुण्य सागरजी महाराज की शिष्या के रूप में उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि वीणा दीदी वागड़ का ही नहीं पूरे जैन समाज का गौरव है।

 

 

वीणा दीदी की वाणी से झरती जिनवाणी पर चर्चा करते हुए कोठिया ने बताया कि घाटोल में जन्मी ओर बचपन से ही जैन दर्शन के प्रचार प्रसार को समर्पित रही वीणा दीदी ने पूरे देश के जैन तीर्थों का भ्रमण कर कई गांवों नगरों में सिद्ध चक्र महामंडल विधान, इंद्रध्वज विधान ओर पंच परमेष्ठि विधान किए हैं। आचार्य श्री पुण्य सागरजी महाराज के चातुर्मासो में दीदी की हमेशा मुख्यभूमिका रही है।

वीणा दीदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनको ग्रुप द्वारा जिनवाणी गौरव अलंकरण से बहुमानित किया गया है।

वीणा दीदी को कुसुम कोठिया, श्रीपाल उन्कावत, अजीत लालावत, राकेश सरावगी, सुरेश गांधी, प्रद्युम्न पंचोरी, लीला जैन, विमला दोसी सहित कई समाजजनों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *