पंकज ” भजन संध्या का आयोजन*
अजमेर
जैन जगत का विश्व प्रसिद्ध भजन “तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण पारस प्यारा “के रचयिता अजमेर नगर के कविराज माणकचंद पाटनी “पंकज” की 29 वी पुण्य तिथि पर दिगम्बर जैन मंदिर पार्श्वनाथ कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर पर एक शाम पंकज के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया ।
प्रज्ञा श्रमण मुनि श्री 108अमित सागर महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से प्रति वर्ष आयोजित होने वाली भजन संध्या में संगीतकार निर्मल गंगवाल एंड पार्टी ने कार्यक्रम की शुरुआत

तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण से करके वीर तुम्हारे नाम से मिलता है सुख चैन , आज हम जिनराज तुम्हारे द्वारे आये,
कभी ना कभी ये जीव मेरा अपनी मंजिल पायेगा, भुलाना ना पार करो न करो , आगया आगया शरण तुम्हारी जैसे अनेक पंकज के आध्यात्मिक भजन प्रस्तुत कर भावविभोर कर दिया ।
खचाखच भरे प्रांगण में पंकज के पुत्र विनय ,श्रेयांस, हर्ष,



सिद्धार्थ सहित बंटी गदिया, वीरेंद्र बाकलीवाल,दिनेश पाटनी, प्रदीप विनायका, नेमीचंद पाटनी, राजेश काला , प्रमोद पाटोदी, अंकुर विनायका, उर्मिला पाटनी, भावना बाकलीवाल, मधु


पाटनी अनिता पाटनी , शांता काला सहित समाज के अनेक महिला पुरूषों ने देर रात तक चली भजन संध्या में भाग लेकर” पंकज “को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
भरत बड़जात्या से प्राप्त जानकारी के साथ संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
