गाय तुलसी के बछड़े को बाज़ार नंबर 5 के एवम बाज़ार नंबर एक व्यक्तियों के सहयोग से मिला जीवन दान जीवदया अनुपम उदाहरण प्रस्तुत

धर्म

गाय तुलसी के बछड़े को बाज़ार नंबर 5 के एवम बाज़ार नंबर एक व्यक्तियों के सहयोग से मिला जीवन दान जीवदया अनुपम उदाहरण प्रस्तुत
रामगंजमंडी
क्या खूब लिखा है मधुबन खुशबु देता है जीवन उसका जीना है जो औरो को जीवन देता है ऐसा ही साक्षात् उदाहारण देखनेको मिला, बाज़ार नंबर 5 मे मंगलवार को रात्री 11 बजे यह वाकया था एक गाय जिसे बाज़ार नंबर 5 मे सभी तुलसी के नाम से पुकारते है जिसकी सांझ सवार कोरोना के काल से टीटू जनरेटर वाले करते आ रहे है।

 

 

 

बाज़ार वासियों ने तुलसी गाय को पीड़ित अवस्था मे देखा तो सभी उसकी मदद को आगे आए। सभी के सहयोग रात्रि को 11 बजकर 30 मिनट पर तुलसी ने एक बछडे को जन्म दिया और दोनों को सरक्षित किया रात्री के एक बजे तक सभी लोग सेवा मे जुटे रहे वह क्षण सभी को भावुक कर रहा जब बछडा गाय को सहला रहा था यानी माँ और बेटे का स्नेह प्रतीत हो रहा था ।

आज जहा मानव मानव की सेवा स्वार्थ से करता है लेकिन इस मूक पशु सेवा के आगे आना सचमुच काबिले तारीफ है और एक प्रेरणादायक है निश्चित रूप से जीवदया परोपकार का एक अलोकिक उदाहरण है इस कार्य में टीटू भाई जनरेटर वाले, मीहर झाडिया, दिव्यांश जैन, नितिन पाटीदार, लडडू शर्मा ,तवर भाई, जयदेव पोरवाल एवम उनके दोनों पुत्र के साथ अजय पाटीदार, मोती गुप्ता, नरेन्द्र जैन, लखन पाटीदार, अभिषेक लुहाड़ीया, हर्षित गुप्ता, लोकेश गुप्ता आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

 

ऐसे कार्यो से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए यह इस बात का धोतक है आज भी मानवीयता इंसानियत जीवित है इन मूक पशुओ की सुनने वाला आज भी है पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के वचन सार्थक हो गए।   
गाय नंदी बन्दर बकरी सबको अपनी जान प्यारी है
ये संस्कृति हमारी है हम अहिंसा के पुजारी है
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *