सिद्ध चक्र महामण्डल अनुष्ठान मे 1024 अर्ध समर्पित
निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी के ससंध सानिध्य में सिद्ध चक्र मण्डल विधान मंगलवार को ब्रह्मचारी विधानाचार्य जिनेश भैया जयपुर के विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भक्ति भाव से 1024 अर्ध समर्पित हुए। जिसमें सभी इन्द्र इन्द्राणियो ने संगीत के साथ भक्ति नृत्य किए।
चातुर्मास कमेटी के मीडिया प्रभारी विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि अग्रवाल जैन मंदिर में आठ दिन से चल रहे अनुष्ठान का मंगलवार को सभी इन्द्र इन्द्राणी भक्ति पूर्वक पूजा अर्चना कर समापन किया। जौंला ने बताया कि विधान के तहत सोधर्म इन्द्र सहित सभी इन्द्रो ने देव शास्त्र गुरु भगवान शांतिनाथ एवं गणाचार्य विराग सागर महाराज एवं आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का पूजन किया गया। विधान मे अनेक जैन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विधान मे पूजार्थियो द्वारा भगवान जिनेन्द्र देव का क्षीरसागर के जल से चारों दिशाओं मे अभिषेक किया गया एवं आर्यिका संध तथा विधानाचार्य जिनेश भैया के मुखारविंद के द्वारा शांतिधारा की गई। विधान मे अंकित एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें समवशरण की रचना में चक्रवर्ती वेशभूषा में सोधर्म इन्द्र महेन्द्र जैन सारसोप रामपाल जैन चंवरिया राजेश झांझरी ताराचन्द गोयल ज्ञानचंद भाणजा विनोद पाटनी महेन्द्र जैन चेनपुरा महावीर प्रसाद पराणा सुशील जैन आरामशीन महेन्द्र चंवरिया सुनील भाणजा दिनेश गिन्दोडी़ त्रिलोक सिरस राजेश सांवलिया सत्यनारायण जैन मोठूका विष्णु बोहरा नेमीचंद जैन प्रदीप जैन विमल झिलाय हेमचंद संधी पारस जैन प्रेस विमल दलाल लालचंद जैन पदमचंद बहड़ नीरा जैन शकुंतला भाणजा अनीता गोयल पदमा जैन पिंकी कठमाणा मीनाक्षी जैन हेमलता जैन मेना पराणा प्रियंका जैन सिरस ने जमकर भक्ति नृत्य किया। जौंला ने बताया कि बुधवार को विधान का समापन के अवसर पर विश्व शांति महायज्ञ किया जाएगा जिसमें पूजार्थियो द्वारा हवन कुण्डो मे आहुतियां दी जाएंगी।
इस दौरान विधान स्थल पर वर्षायोग मंगल कलशों का वितरण किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
