गुदड़ी मंसूर खां जैन मन्दिर में मनाया प्रभु का जन्मकल्याणक महोत्सव

धर्म

गुदड़ी मंसूर खां जैन मन्दिर में मनाया प्रभु का जन्मकल्याणक महोत्सव

आगरा

गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ बिहारीलाल जैन धर्मशाला के मूलनायक चमत्कारी श्री 1008 शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में 07 फरवरी को 10वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान शीतलनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

 

मीडिया प्रभारी महोत्सव का शुभारंभ भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद भक्तों ने विधानाचार्य रविन्द्र जैन शास्त्री एवं पंडित सौरभ जैन शास्त्री जी के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मण्डल पर श्रीफल अर्पित कर श्री शीतलनाथ महामण्डल विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। 

विधान में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर भजनों पर सुन्दर नृत्य किया।

इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर सुभाष जैन,वीरेन्द्र कुमार जैन,देवेन्द्र जैन,राजेन्द्र कुमार जैन, राकेश जैन, नरेश जैन,राकेश जैन पार्षद,रविन्द्र कुमार जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त सकल जैन समाज आगरा के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *