अरहम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज के हुए केशलोच
अजयगढ़
बुधवार 7 फ़रवरी 2024 की प्रातः बेला में आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री 108 प्रणम्य सागरजी महाराज ने आज केशलोंच किया पूज्य महाराज श्री का आज उपवास रहेगा। 
महाराज श्री ध्यान मुद्रा में बैठकर मौन रहकर साधना रत है। राग रंग से परे गुरुवर है। निर्मोही एवं निष्काम साधना है।
वर्णन करते हुए कहा गया है हमारे मुनिराज इक बार दिन में आहार, खड़े अलप निज पान में,



कच लोच न डरत परिषह सो लगे निज ध्यान में

अर्घावतारण आसि प्रहारण मैं सदा समता धरण
धन्य है ऐसे साधक
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
