पूर्णमति माताजी का अपनी जन्मभूमि डूंगरपुर जिले की सीमा में हुआ मंगल प्रवेश

धर्म

पूर्णमति माताजी का अपनी जन्मभूमि डूंगरपुर जिले की सीमा में हुआ मंगल प्रवेश
डूंगरपुर
संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की परम शिष्या डूंगरपुर नगर गौरव आर्यिका 105 पूर्ण मति माताजी का डूंगरपुर जिले में मंगलवार को मंगल प्रवेश हो गया।

 

 

पूज्य माताजी का खुणादरी पंच कल्याणक संबंध करने के उपरांत खेरवाड़ा के लिए मंगल विहार हुआ था। पूज्य माताजी ने मंगलवार को यहां पर महती धर्म प्रभावना करने के उपरांत दोपहर की बेला में मंगल विहार करते हुए मोतली मोड पर पहुंचकर डूंगरपुर जिले की सीमा में मंगल प्रवेश किया।  

काफी लंबे समय के अंतराल के बाद माताजी का मंगल आगमन डूंगरपुर जिले में होने जा रहा है डूंगरपुर जिले में पहुंचते ही भक्तों में काफी उत्साह दिखा व पहुंचकर भक्तों ने माताजी की मंगल आगवानी की, इस अवसर पर पूज्य माता जी का मंगलवार को रात्रि विश्राम शिशोद ग्राम में हुआ। बुधवार की प्रातः बेला में यहां से बिहार कर आहारचर्या बोखला में संपन्न होगी। पूज्य माता जी का बिछीवाड़ा में मंगल प्रवेश संघ सहित गुरुवार को होगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *