कर्नाटक में जैन संत की हत्या से आक्रोशित जैन समाज ने निकाली आक्रोश महारेली जैन समाज के आह्वान पर बन्द रहा पिडावा नगर ,सर्व समाज का रहा बंद में सहयोग।
—————————————-
पिड़ावा:-
नगर में गुरुवार को सकल जैन समाज ने कर्नाटक राज्य में हुई जैन सन्त की हत्या के विरोध में सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अनिल चेलावत के नेतृत्व में आक्रोश महारैली निकालकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री राजस्थान, मुख्यमंत्री कर्नाटक के नाम उपखंड कार्यालय में रायपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि 5 जुलाई को कर्नाटक के बेलगांव चिकोड़ी जिले में नंद पर्वत पर गणधराचार्य कुन्थ सागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री काम कुमार नंदी महाराज की दरिंदो द्वारा निर्ममता से हत्या की गई थी उन हत्यारों को फांसी की सजा हो इसके लिए पहले भी ज्ञापन प्रेषित किया गया गुरुवार को भारत बंद राजस्थान बन्द के तहत श्री सांवलिया पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बड़ी संख्या में जैन समाज के धर्मावलंबी एकत्रित हुए यहां से जोर-शोर से नारे लगाते हुवे चल रहे थे ,”जैन सन्त पर अत्याचार, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, आक्रोश रैल प्रारंभ हुई महारैली में युवक हाथों में जैन समाज का ध्वज,बेनर, झण्डियां लिए चल रहे थे आक्रोश रैली शहर में पिपली चौक, शहर मौहल्ला, सेठान मोहल्ला, खण्डुपुरा, नयापुरा, आजाद चौक, बस स्टैंड मार्ग होते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंची जहां जैन समाज ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
सभा में हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग

जैन समाज आक्रोश महारैली को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में जैन समाज अध्यक्ष अनिल चेलावत भूपेंद्र जैन, राकेश प्रेमी, कोमल चंद जैन, मुकेश मासुम, कवि अनिल उपहार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार ,प्रदीप जैन, संजय भैया पठारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक राज्य के बेलगाम जिले के चिकोड़ी तालुका में जैन तीर्थ क्षेत्र नन्द पर्वत पर विराजमान जैन संत कामकुमार नंदी महाराज का 5 जुलाई को अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई हत्या की घटना ने संपूर्ण जैन समाज को झकझोर दिया है ऋषि मुनियों के देश में एक संत की निर्मम हत्या से मानव सभ्यता ने समाज को कलंकित कर दिया आत्मा को झकझोर देने वाली अमानवीय घटना अति निंदनीय है जिसके बाद रायपुर तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया कि गत दिनों कर्नाटक राज्य में स्थित बेलगांव के चिकोड़ी जिले में दिगंबर संत काम कुमार नंदी महाराज की असामाजिक तत्वों ने निर्मम हत्या कर दी थी जिससे समूचे जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में हत्या के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी से कड़ी सजा देने जैन मुनियों को सभी राज्य में सुरक्षा मुहैया करवाने, विहार के समय जैन मुनियों को सुरक्षा प्रदान करने ,देश के प्रत्येक राज्य में जैन श्रमण संस्कृति आयोग का गठन करने ,जैन समाज सहित समस्त समाज के संत जो आजीवन विहार पर रहते हैं उनके लिए प्रत्येक 20 किलोमीटर पर सामुदायिक आश्रम स्थल बनाने, देशभर में समस्त जैन तीर्थ मंदिर व धर्मशालाओं के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय जन कल्याण आयोग का गठन करने की मांग की गई।
———————————-
जैन समाज के आवाहन पर पिड़ावा बंद रहा सफल ,सर्व समाज का रहा सहयोग
——————————— कर्नाटक राज्य में जैन संत की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन समाज भारत द्वारा भारत व राजस्थान बंद का आवाहन किया गया जिसके तहत 20 जुलाई गुरुवार को सकल जैन समाज पिड़ावा द्वारा सभी दुकानदारों से पिड़ावा बंद रखने की अपील की गई जिसके तहत सर्व समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर पिडावा नगर बंद मैं पूर्ण रुप से सहयोग किया गया जिसके तहत पिड़ावा नगर शांतिपूर्ण बन्द रहा।
