दिव्यांग सेवा शिविर वागड़ के लिए बना वरदान सांसद कनकमल कटारा

राज्य

दिव्यांग सेवा शिविर वागड़ के लिए बना वरदान सांसद कनकमल कटारा
नौगांव
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर अपना परिवार संस्थान बांसवाड़ा एवं न्यू लुक स्कूल के तत्वाधान में विशाल दिव्यांग शिविर का उद्घाटन हुआ अपना परिवार संस्थान के संस्थापक विकेश मेहता ने बताया की इस उद्घाटन समारोह में संत रघुवीर दास जी क्षेत्रीय सांसद कनकमल कटारा संभागीय आयुक्त नीरज के पवन राष्ट्रीय पर्यावरण बाबूलाल जाजू जिला जज अभय जैन अभय जैन विधिक प्राधिकरण सेवा के जज रामावत भाजपा जिला अध्यक्ष लाभचंद पटेल मयूर मिल लोधा के सीईओ नरेश बहेडिया भाजपा के नेता हकरू मईडा भाजपा के जिला महामंत्री नरेंद्र वैष्णव मीडिया प्रभारी संजय पंड्या न्यू लुक संस्थान के निदेशक प्रदीप कोठरी समाज सेवी डा मुन्नवर हुसैन सुरेश सिंघवी
बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गोपाल पंड्या मयूर मिल के मनोज शाह आदि उपास्थित रहे संचालन विजय कृष्ण वैष्णव ने किया

 

इस शिविर में बांसवाड़ा डूंगरपुर प्रतापगढ़ रतलाम एवं गुजरात के कई जिलों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं शिविर में विभिन्न उपकरणों में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व्हीलचेयर जयपुर फुट बैसाखियां कान में सुनने की मशीन ब्लाइंड साड़ी समय कई उपकरण प्रदान किए गए यह शिविर 6 और 7 फरवरी को भी चलेगा

शिविर के रजिस्ट्रेशन में ईशान पंड्या सतीश नगावत पवन मेहता रजा शेख हर्ष पंचाल मयू र जैन समेत कई युवा समाजसेवी ने भाग लिया। 

वही उत्सव फाउंडेशन के सुनील मेहता हितेश पटेल अनूप पटेल निखिल सारगिया के साथ-साथ कई युवा समासेवियों ने सभी शिविरार्थियों के जल और चाय की व्यवस्था की

जयपुर फुट से आए हुए मनोज कुमार एवं अनुज कुमार की टीम ने जयपुर के पांव हाथों हाथ दिव्यांग जनों को बनाकर उनके नाप के पांव बना कर दिए ।

 

इस समारोह मै सांसद कनकमल कटारा और अतिथियों ने समाज सेवी विकेश मेहता के 5 फरवरी अवतरण दिवस को दिव्यांग सेवा दिवस के रूप मै मनाने पर साफा पहनाकर कर सम्मान किया ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *