जुरहरा तहसील कामां के सुपुत्र मधुर जैन ने जैन समाज का नाम किया रोशन शाबाश मधुर शाबाश

राज्य

जुरहरा तहसील कामां के सुपुत्र मधुर जैन ने जैन समाज का नाम किया रोशन शाबाश मधुर शाबाश
जुरहरा

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑल इंडिया द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा में संपूर्ण भारतवर्ष में मधुर जैन पुत्र स्वर्गीय पदमचंद जैन निवासी जुरहरा तहसील कामां जिला डीग राजस्थान हाल निवासी मालवीय नगर जयपुर ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर परिवार,जैन समाज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

 

आज तक के इतिहास में पहली बार किसी भरतपुर व डीग जिले के निवासी ने इस परीक्षा में टॉप स्थान प्राप्त किया है। मधुर जैन के परिवार में कई सीए हैं जिनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने यह कीर्तिमान रचा है और सोशल मीडिया से दूरी बना लक्ष्य को फोकस कर सफलता हासिल की है।

 

मधुर जैन

 

धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी बधाई दी है और कहा है कि युवाओं में अद्भुत प्रतिभा विराजमान है अपितु उसे तराशने की जरूरत है।

 

 

 

 

 

आज मधुर जैन ने यह सिद्ध भी कर दिया सभी युवाओं को ऐसे होनहार से प्रेरणा लेनी चाहिये।


खुद राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी ने अपने सोशल अकाउंट से मधुर जैन व अन्य होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिर्पोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *