श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार को विश्व के प्रथम नंदीश्वर जिनालय पर प्रथम बार होगा अभिषेक
निंबाहेड़ा।
बुधवार को जैन समाज बंधु भगवान शीतलनाथ का जन्म तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मना कर विशाल रथ यात्रा जुलूस निकालेंगे।
समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार प.पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य प.पू. मुनिश्री विमलसागर जी , प.पू. मुनिश्री अनंतसागर जी , प.पू. मुनिश्री धर्मसागर जी एवं प.पू. मुनिश्री भावसागर जी के सानिध्य में बुधवार को भगवान शीतलनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर को विशाल रथ यात्रा जुलूस आदर्श कॉलोनी स्थित शांति नाथ चेत्यालय से निकाला जाएगा जो वंडर सीमेंट तक जाकर एक धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगा।

मंगलवार को आयोजित धर्म सभा का मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज ने कहा कि बच्चे वीडियो गेम खेलते है,इनसे हिंसा सीखते है, दुनिया का ऐसा कोई कष्ट नहीं है जो नरको मे नही मिलता है। मुनि श्री ने विस्तार पूर्वक पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक क्रियाओं की महत्ता को बताया। इधर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुशील काला और महामंत्री मनोज पटवारी के अनुसार पंच कल्याणक महामहोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाकर समस्त धार्मिक क्रियाओं के लिए समाज स्तर पर उत्तम पात्रों का चयन कर लिया है जिनसे सभी धार्मिक कार्यक्रम की क्रियाएं संपन्न कराई जाएगी। प्रतिदिन मुनि वृंदो की आहारचर्या पडगाहन आह्वान मंगला चरण आदि द्वारा सम्पन्न कराई जा रही है।





इसी तरह 8 फरवरी 2024 को वंडर सीमेंट परिसर में श्री आदिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री भक्तामर विधान कार्यक्रम होंगा जिसके तहत निर्वाण लाडू अर्पण कर यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।

गुरुवार को प्रातः 7 बजे अभिषेक शांतिधारा , भक्तामर विधान,निर्वाण लाडू अर्पण,पाटनी परिवार आर के मार्बल वंडर सीमेंट की ओर से संस्थान परिसर में होंगे वही पर मुनि संघ की आहारचर्या आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। इधर जिला प्रमुख चित्तौड़गढ़ भूपेंद्र सिंह सोलंकी मुनि श्री के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
