तीर्थों की रक्षा, हमारी सुरक्षा :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी
गुन्सी
प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न विज्ञाश्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में दिनांक 10 दिसम्बर 2023 रविवार को श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुन्सी (राज.) में भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसमें आर्यिका ससंघ के पिच्छिका परिवर्तन व 108 फीट उतुंग कलशाकार सहस्रकूट जिनालय के भव्य शुभारंभ का कार्यक्रम रखा जायेगा । जिसमें सभी को सम्मिलित होकर सातिशय पुण्य का अर्जन करना है ।

पूज्य माताजी के सान्निध्य में क्षेत्र का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है । प्रतिदिन यात्रियों के समूह माताजी के दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं । माताजी ने सभी को मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि – आज जो समाज में बिखराव हो रहा है उसका मूल कारण है हमारे हृदय में एक -दूसरे के प्रति जो ईर्ष्या की भावना भरी है । जिस दिन दिल से अहंकार निकल गया । वैर – भाव दूर हो गया उसी दिन हमारी समाज में एकता आ जायेगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करने से ही हमें मंदिर का फल नहीं मिलता बल्कि जिस दिन हम अपने मन को अंदर ले जाएंगे ।



उस दिन सच में हम मंदिर का अर्थ समझ पाएंगे । आज देश में नई सरकार आने वाली है । सभी को इंतजार है कि कांग्रेस आएगी या भाजपा । पर मैं सभी जैन समाज से कहना चाहूंगी चाहे कोई भी सरकार आये हमें मिलकर हमारे जैन तीर्थों के संरक्षण की अपील सरकार से करना चाहिए ।
हमारी जैन संस्कृति , तीर्थ , सन्तों का जब तक सम्मान बना रहेगा तब तक जैन धर्म का नाम चलता रहेगा । अन्यथा किसी भी धर्म के द्वारा हमारे प्राचीन तीर्थ हमसे छीन लिए जायेगा । जैन समाज एकता के सूत्र में बंधी रहे तो कोई हमारे तीर्थो को नहीं छीन पायेगा । तीर्थों की रक्षा , हमारी सुरक्षा है ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
