अपने समय, शक्ति, संपत्ति, वह संसाधनों का सदुपयोग करने वाला मनुष्य ही जीवन में उपलब्धि अर्जित कर पाता है प्रमाण सागर महाराज

धर्म

अपने समय, शक्ति, संपत्ति, वह संसाधनों का सदुपयोग करने वाला मनुष्य ही जीवन में उपलब्धि अर्जित कर पाता है प्रमाण सागर महाराज
जशपुर
परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज का जशपुर नगर में मंगल आगमन हुआ। मुनि श्री की अगवानी में जगह-जगह भक्तों का हजुम उमड़ रहा। मार्गो पर आकर्षक रंगोलिया सजी हुई थी। भक्तों में इसको लेकर काफी उत्साह था।

 

 

इस अवसर पर महाराज श्री ने अपनी संपत्ति अपने साधनों का सदुपयोग करने पर जोर दिया महाराज श्री ने कहा कि अपने समय, शक्ति, संपत्ति, वह संसाधनों का सदुपयोग करने वाला मनुष्य ही जीवन में उपलब्धि अर्जित कर पाता है। जो यह नहीं कर पाता है, वह संसार में भटकता ही रहता है।

संबोधन देते हुए महाराज श्री ने जोर देते हुए कहा कि जीवन की सार्थकता मौज मस्ती और भोग विलास में नहीं है बल्कि धर्म ध्यान और संयम साधना में है। इससे हम जीवन मूल्यों को उद्घाटित करके अपनी जीवन शैली को बेहतर बना सके।
स्कूली प्रांगण में धर्म सभा के बीच प्रमाणिक पाठशाला के बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी जो सभी का मन मोह गई।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *