जैन मिलन द्वारा पंचायत कमेटी के अभिनन्दन के साथ थुबोनजी कमेटी व गौशाला कमेटी का सम्मान
अशोक नगर —
जैन मिलन की और से शान्ति नगरजैन भवन में एक समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रहे नीरज मनोरिया रहे।
इस अवसर समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल ने जैन मिलन की जमकर तारीफ की और कहा कि कहा कि जैन मिलन देश भर में काम कर रही है अशोक नगर के पुराने जिले को व हमारे नगर को देश में एवं अंचल में नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला है आज पूरे अंचल का संचालन हमारे नगर के नरेश जी द्वारा किया जा रहा है अशोक नगर जैन मिलन में इतने अच्छे कार्यकर्ता हैं जिनके कारण हमारे नगर को सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान मिला है। आज उन्होंने जो सम्मान समारोह रखा उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं सामाजिक क्षेत्र में जैन मिलन की भूमिका प्रशंसनीय है।

मैं जो कुछ भी हूं समाज के सहयोग से हूं अध्यक्ष नगर पालिका नीरज मनोरिया
आयोजन के गौरवमई चरणों में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने आज मुझे हमारे साथियों को सम्मानित करके बड़ी खुशी हो रही है। उन्होंने एक विशेष बात पर का जिक्र किया कि कल मुझे दिल्ली से फोन आया कि अशोक नगर का जिला संयोजक जैन समाज से बनाना है, और यह दायित्व पार्टी ने मुझे सौंपा है। यह मुझे समाज के कारण ही मिला है। नपा की जिम्मेदारी भी पार्टी ने मुझे इसी आधार पर दी तो हम भी सहयोग करें यही आप सब से निवेदन करुंगा इसके पहले अतिथियों ने संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया
पंचायत कमेटी का किया सम्मान

Connect@mygov.nic.in.
narendramodi.in@gmail.com
amit shah.mp@sansad.nic.in
amit shah.bjp@gmail.com
anuragthakur.mp@sansad.nic.in
इस दौरान नव निर्वाचित पंचायत कमेटी के अध्यक्ष राकेश कासंल समाज के महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई थूबोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू महामंत्री विपिन सिंघाई मंत्री विनोद मोदी मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा गौशाला अध्यक्ष दिनेश मैदपुर मंत्री प्रसुन प्रमोद मंगल दीप कोषाध्यक्ष निर्मल मिर्ची सहित सभी नव निर्वाचित पंचायत सदस्यों का सम्मान पंखड़ी माला तिलक लगाकर जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज भोला मंत्री प्रवीण जैन चन्देरी संजय गीतगंगा संजीव महावीर टी सुनील वेलई पवन करइया धनकुमार रोहित सिघई हेमंत टडैया मनीष सिघई श्रेयांस घेला अजित वरोदिया सुलभ अखाई संजय केटी आदि ने किया इस दौरान अरविंद कचंनार संजीव भारिल्ल मनीष वरखेडा मनोज भैसरवास प्रदीप तारई सहित अन्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे संचालन जैन युवा वर्ग संरक्षण शैलेन्द्र श्रागर व नितिन बज ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
