पूज्य मुनिश्री शुद्धसागर महाराज संघ का मंगल आगमन मंगलवार को देवली नगर में होगा।
देवली
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 शुद्ध सागर महाराज निवाई वर्षा योग संपन्न कर रावतभाटा की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं।
नवरत्न जैन से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को पूज्य गुरुदेव की मंगल आहारचर्या साथली ग्राम में संपन्न हुई।




एवं रात्रि विश्राम पनवाड़ मोड पर हुआ। पूज्य गुरुदेव का मंगलवार की प्रातः बेला में देवली नगर में मंगल आगमन होगा। एवम देवली में ही मंगल आहारचर्या संपन्न होगी
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
