आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज संघ का हाडोती के कोटा नगरी में हुआ मंगल प्रवेश

धर्म

आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज संघ का हाडोती के कोटा नगरी में हुआ मंगल प्रवेश
कोटा
आध्यात्मयोगी चर्या शिरोमणी आचार्यश्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ* (27 पिच्छी ) का मंगलविहार* शिक्षानगरी कोटा होते हुए रावतभाटा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सवके लिए चल रहा है.।

 

 

 

दीपक जैन डीसीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा दिगम्बर जैन समाज का पुण्ययोग है कि आचार्यश्री ससंघ के मंगल चरण कोटा की धर्मधरा को पावन कर रहे है.।
उन्होंने बताया कि पूज्य आचार्यश्री ससंघ ने रविवार को केशोरायपाटन से विहार करते हुए सायंकाल में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, स्टेशन-कोटा में मंगलप्रवेश किया, जहां सकल दिगम्बर जैन समाज, कोटा के सभी पदाधिकारीयों, समाज श्रेष्ठियों एवं मातृशक्ति नें हजारों की संख्या में उपस्थित होकर पूज्य आचार्यश्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के 27 पिच्छी के चलते फिरते समोशरण की भव्य अगवानी की, संघ का आज रात्रि विश्राम यहीं होगा…

वही 05 फरवरी, सोमवार को प्रातः 06:30 बजे पूज्य आचार्यश्री ससंघ का स्टेशन जैन मंदिर से मंगलविहार होगा और आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज अपने 27 पिच्छी के भव्य समोशरण के साथ कोटा महानगर की वसुंधरा को अपने पावन पुनीत दिव्य चरणों से पवित्र करते हुए शहर में मंगलप्रवेश करेंगे.।
श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति , कोटा के अध्यक्ष विमल जैन नान्ता एवं महामंत्री विनोद जैन टोरडी ने बताया कि मंगलविहार स्टेशन मंदिरजी से प्रारम्भ होकर जेडीबी कॉलेज से कोटड़ी चौराहा होते हुए एरोड्रम सर्किल से कॉमर्स कॉलेज तलवंडी चौराहा होते हुए महावीर नगर द्वितीय में सन्तशाला का लोकार्पण करते हुए आर.के.पुरम त्रिकाल चौबीसी में समापन होगा जहाँ जिनदर्शन और प्रवचन पश्चात संघ की आहारचर्या सम्पन्न होगी।
युवा सहसंयोजक दीपक जैन डीसीएम ने बताया रविवार को मंगलविहार में अध्यक्ष विमल जैन नान्ता, महामंत्री विनोद जैन टोरडी, विमल जैन वर्धमान, प्रकाश बज, गुलाबचन्द जैन, मनोज जैसवाल, राजेश जैन सेठिया, दीपक जैन डीसीएम, संजय निर्माण, राकेश जैन सहित अनेक समाजबंधुओं ने पूज्य आचार्यश्री ससंघ के पदविहार में सहभागी बनकर पूज्य आचार्यश्री का मंगल आशीष प्राप्त किया… 
वही सभी समाजबंधुओं से निवेदन एवम अपील की गई है कि सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में आचार्यश्री ससंघ की नगरप्रवेश शोभायात्रा में सम्मिलित होकर पदविहार का पुण्य संचय करें और धर्मप्रभावना में सहभागी बनें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *