3 फरवरी की मंगल बेला में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का मंगल प्रवेश ऋषभदेव केसरिया जी में होगा

धर्म

3 फरवरी की मंगल बेला में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का मंगल प्रवेश ऋषभदेव केसरिया जी में होगा
ऋषभदेव केसरिया जी। 
प्रथमाचार्या चारित्र चक्रवती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की अक्षुण्ण पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का बिहार केसरिया जी ऋषभदेव के लिए चल रहा है 3 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश ऋषभदेव केसरिया जी में होगा। इसके लिए केसरिया जी पंचकल्याणक समिति द्वारा भव्य मंगल प्रवेश की विशेष तैयारी की गई है । आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में आगामी 11 फरवरी से 15 फरवरी तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गुरुकुल में होगी इसके लिए आचार्य श्री का बिहार चल रहा है राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *