दिगंबर जैन ग्लोबल प्रोफेशन फोरम का शुभारंभ दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा हुआ
मुंबई श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा संचालित – “दिगंबर जैन ग्लोबल प्रोफेशनल फोरम”का शुभारंभ हुआ यह शुभारभ श्री मुंबई दिगंबर जैन सेवा संघ के तत्वावधान में क्षमावाणी पर्व 2025 के पावन अवसर पर दिनांक रविवार, 14 सितम्बर 2025 को युगल मुनिराज परम पूज्य मुनि श्री अमरकीर्ति जी एवं परम पूज्य मुनि श्री अमोधकीर्ति जी के सानिध्य में किया गया
क्या है दिगंबर जैन ग्लोबल प्रोफेशनल फोरम
आपको जानकारी देते है ग्लोबल प्रोफेशनल फोरम क्या है
जानकारी देते हुए दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक ट्रस्टी श्री जमनालाल जैन हपावत मुंबई, श्री पारस लोहाड़े नासिक, संस्थापक ट्रस्टी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सी.ए. वर्धमान कुमार कासलीवाल मुंबई अध्यक्ष ग्लोबल प्रोफेशनल फोरम राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, सी.,ए. राजा जैन मुंबई वाइस चेयरमैन ग्लोबल प्रोफेशन फोरम एवं प्रचार प्रचार मंत्री एवं प्रवक्ता महाराष्ट्र ने बताया की ग्लोबल महासभा एक प्रोफेशनल जैन नेटवर्क बना रहा हैं जिसमें हम देश-विदेश के सभी प्रोफेशनल्स को जोड़ रहे हैं, जिनमें: डॉक्टर CA | CMA | CS इंजीनियर | आर्किटेक्ट वकील फार्मासिस्ट अन्य व्यवसायिक इन क्षेत्रों के अनुभवी एवं युवा प्रोफेशनल्स जो धर्म एवं समाज के लिए कार्य करना चाहते हैं, उनको संगठित करने के उद्देश्य से एक व्यावसायिक समूह का गठन किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि इस ग्लोबल जैन प्रोफेशनल ग्रुप के अंतर्गत, देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स — समाज, धर्म और तीर्थों के उत्थान हेतु अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता से मार्गदर्शन, जागरूकता और सहयोग प्रदान करेंगे। 


दिगंबर जैन ग्लोबल प्रोफेशनल्स – समाज, धर्म और तीर्थ सेवा हेतु समर्पित भूमिकाएँ
इस फोरम द्वारा डॉक्टर (Doctors) – तीर्थों व समाज में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन – हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार (ऑनलाइन/ऑफलाइन) के साथ जरूरतमंद मरीजों को विशेष रियायत/डिस्काउंट – आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा एवं सेवा एवम – श्रमण सुरक्षा हेतु औषधि एवं चिकित्सा कार्य किया जाएगा साथ ही CA | CMA | CS मंदिर/ट्रस्टों को लेखा, बजट व ऑडिट में मार्गदर्शन – आयकर, GST, चैरिटी कमिश्नर फाइलिंग में सहयोग दिया जाएगा इसी के साथ पारदर्शिता व वित्तीय अनुशासन के लिए सुझाव भी प्रदान किए जाएंगे- कानूनी संरचना व शासन प्रणाली पर जागरूकता के सा- दस्तावेज़, पंजीकरण व अनुपालन विषयों पर सलाह प्रदान की जा सकेगी।
इस फोरम के तहत इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट – मंदिर निर्माण, सुरक्षा व रख-रखाव पर तकनीकी सलाह – पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार – ऊर्जा दक्षता व डिजिटलीकरण मार्गदर्शन – तीर्थ विकास में टिकाऊ समाधान
वकील (Lawyers) – मंदिर/ट्रस्ट दस्तावेज़ों की रूपरेखा – कानूनी लड़ाइयाँ व न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग – विवादित मामलों पर सलाह दी जाएगी।- धर्म व तीर्थ हितों की रक्षा हेतु कानूनी जागरूकता लाई जा सकेगी।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण को रखते हुए फार्मासिस्ट (Pharmacists) – साधु-साध्वियों व समाज हेतु औषधि व परामर्श – मेडिकल किट व दवाइयों की सुविधा – आयुर्वेदिक/एलोपैथिक/होम्योपैथिक मार्गदर्शन एवम स्वास्थ्य व औषधि जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जा सकेंगे। ।- तीर्थ क्षेत्रों में औषधालय की स्थापना
अन्य (Other Professionals)
धर्म और समाज की सेवा हेतु, विभिन्न क्षेत्रों के अन्य विशेषज्ञ भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, जैसे:
a) शिक्षक / प्रोफेसर / शैक्षणिक विशेषज्ञ
b) पत्रकार
c) नेता / सामाजिक कार्यकर्ता
d) शासकीय / निमशासकीय अधिकारी (कार्यरत एवं निवृत्त )
e) शेअर ब्रोकर / जमीन मकान/वास्तु एजेंट आर्टिस्ट / डिजाइनर / कंटेंट क्रिएटरg) IT / सॉफ्टवेयर डेवलपर / डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट
h) मैनेजमेंट / HR / एडमिन प्रोफेशनल्सi) लॉजिस्टिक्स / फाइनेंस / बैंकिंग एक्सपर्ट
j) फोटोग्राफर / वीडियोग्राफर / मीडिया एक्सपर्ट आदि अन्य कोई भी अपने अपने प्रोफेशन द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
ग्लोबल महासभा के श्री जमनालाल जैन हपवात ने सभी को अनुरोध करते हुए कहा किआपकी सहभागिता समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसी के साथ समूह से जुड़ने पर लाभ: द धर्मसेवा और समाजसेवा का अवसर मिलेगा एवम देश-विदेश में ख्याति और यश प्राप्त होगा।प्रोफेशनल नेटवर्किंग और विकास समाज कार्यों से प्रतिष्ठा, सम्मान और संतोष ज्ञान व अनुभव के दान से सातिशय पुण्य प्राप्त होगा।
महासभा ने कहा कि जो भी समूह का हिस्सा बनना चाहते हैं वह इस लिंक पर जाकर https://globalmahasabha.com/professionalgroup/ अपना फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु आप संपर्क कर सकते है।7744055544 /33
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


