पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कामां हेतु मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण,प्रदान की स्वीकृतिजैन सन्तो की सुरक्षा व वर्षायोग हेतु स्थान उपलब्ध करवाने के आदेश पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

धर्म

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कामां हेतु मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण,प्रदान की स्वीकृतिजैन सन्तो की सुरक्षा व वर्षायोग हेतु स्थान उपलब्ध करवाने के आदेश पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
कामां
प्रथम गणिनी आर्यिका विजयमती माताजी की जन्मभूमि कामवन पर आचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु श्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को रविन्द्र जैन पूर्व जिलाध्यक्ष भरतपुर द्वारा निमन्त्रण दिया गया तो मुख्यमंत्री जी ने अपनी सहर्ष सहमति प्रदान की।

 

 

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री महोदय को कार्यक्रम में आमन्त्रण का निवेदन जयपुर स्थित कार्यालय पहुँच कर रवींद्र जैन जुरहरा,टी सी जैन भरतपुर,रोहित जैन द्वारा दिया गया।


इस अवसर पर जैन समाज व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति कामां की तरफ से जैन साधु साध्वियों के विहार में सुरक्षा व वर्षायोग हेतु स्थान उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

*असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को दिया निमंत्रण* महोत्सव समिति के अनिल जैन,पंकज जैन पथराली वाले,संजय जैन सर्राफ,भारत जैन,रवि जैन द्वारा जयपुर स्थित निवास पर असम के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया को आमंत्रण देकर अभिनंदन किया गया।


महोत्सव समिति के महामन्त्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि 63 वर्ष उपरांत जैन समाज कामां में शांतिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया जाना प्रस्तावित है जिसे लेकर जैन समाज कामां में जबरदस्त उत्साह है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *