सम्मेदशिखर सेवायतन ट्रस्ट ने गणतंत्र दिवस को स्वस्ति श्री सौरभ सेन भट्टारक जी के सानिध्य में महामंत्री जैन राज कुमार अजमेरा के निर्देशन में बड़े ही धुम-धाम और मानव सेवा के साथ मनाया।
सम्मेदशिखर
विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री सम्मेदशिखरजी में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट के निहारिका परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस को तिजारा (राज.) से पधारें स्वस्ति श्री सौरभ सेन भट्टारक स्वामी के सानिध्य में बड़े ही धुम-धाम और हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया, ट्रस्ट परिसर सुन्दर-सुन्दर तिरंगे की रंगो के गुब्बारे और झंडिया से सज चुकी थी। और पुरा परिसर ग्रामीण विद्यालय बच्चों की गुंज से गुंज उठा सभी बच्चे एक स्वर में कह रहे थें ”आज क्या है ? 26 जनवरी ! 26 जनवरी अमर रहे! भारत माता की जय!“ देखते ही देखते कलश मंदीर के ठीक सामने जहां तिरंगा अपने स्वाभिमान के साथ खड़ा था उसी के सामने शिखरजी के प्रबुद्ध लोगों व निहारिका भवन में ठहरे तीर्थयात्रियों खड़े हो कर झंडे की ओर देखने लगे तभी भट्टारक जी का आगमन हुआ
ट्रस्ट के महामंत्री श्री राजकुमार जैन अजमेरा – हजारीबाग के निर्देश पर भट्टारक स्वामी का पुरजोर स्वागत ट्रस्ट के प्रबंधक कमेटी ने किया, तत्वपश्चात भट्टारक स्वामी ने झंडे को फहराया, तिरंगे को फहरते देख ही पुरा परिसर जन-गण-मन से गुंजने लगा, राष्ट्रगान के समापन होते ही देश के स्वाभिमान में जयघोष से नारे भी लगने लगे इसी बीच प्रबंधक संजीव जैन ने भट्टारक स्वामी को संबोधन का आग्रह किया।

भट्टारक स्वामी ने जैनधर्म के मंत्रोचारण के साथ अपनी वाणी को प्रारम्भ करते हुए कहा आज देश का सबसे बड़ा पर्व है मैं यहां उपस्थित सभी बच्चों और प्रबुद्ध लोगों को इस मंच के माध्यम् से संदेश देतेे हुए कहा की हम सभी को आपस में एक रहना चाहिए, हमारे बीच जातिवाद न रहे, हम सबको मानवधर्म पर चलना है, इस के बाद सभी बच्चों को भट्टारक स्वामी ने खुब आशीर्वाद दिया और निहारिका धर्मशाला की सभी व्यवस्था की बहुत सुंदर तारीफ भी की, जिसके बाद प्रबंधक संजीव जैन के आग्रह पर मधुबन थाना प्रभारी राजुमुण्डा ने अपने संबोधन में बच्चों को सुुविचार देते हुए देश के 75वां गंणतंत्र दिवस पर विस्तृत जानकारी भी दी जिसपर उपस्थित सभी ने भट्टारक स्वामी और थाना प्रभारी महोदय का करतल ध्वनी के साथ स्वागत किया उपरांत भारत वर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सुमन सिन्हा, बी. पी. बी मिडिया के सी.ई.ओ. विनय सिंह-आगरा समेत कई प्रबुद्ध लोगों का संबोधन हुआ।

जगदीश जैन – पानीपत के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष ट्रस्ट को प्राप्त होने वाली कम्बल को स्वस्ती श्री सौरभ सेन भट्टारक स्वामी, मधुबन थाना प्रभारी राजुमुंडा, प्रबंधन संजीव जैन , कमेटी के मुख्य प्रबंधक सुमन सिन्हा एवं प्रबुद्ध लोगों ने संयुक्त रूप से ग्रामीण विद्यालय से पधारे 250 से अधिक बच्चों के लिए कम्बल वितरण का अनावरण किया, जिसके उपरांत सभी आगंतुकों को ट्रस्ट के ओर से प्रसाद भेंट किया गया।

सभी के संबोधन के बाद ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन ने कहा पिछले कई वर्षों से हम सभी ट्रस्ट के महामंत्री श्री राजकुमार जैन,अजमेरा-हजारीबाग के निर्देशन में इस राष्ट्रीय त्योहार को धूमधाम से ट्रस्ट में करते आ रहा है आज अपने महामंत्री के निर्देश पर ही गणतंत्र के 75वें वर्ष के अवसर पर यह कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है, हम सौभाग्यशाली है की आज के इस कार्यक्रम में भट्टारक जी उपस्थित हुए ट्रस्ट के जनकल्याणकारी कार्यों को भी आशीर्वाद दिया निश्चित यह पल ट्रस्ट को गौरवान्वित करेगा संजीव जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर मधुबन ग्रामीण क्षेत्र के प्रधानाध्यापक पूरन मांझी, शिक्षक विनय कुमार, कुंदकुंद कहान ट्रस्ट के प्रबंधक प्रकाश भाई, उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन के प्रबंधक सुजीत सिन्हा , मधुबन स्वच्छता समिति से भरत साहू, जैन समाज के अध्यक्ष सतेंद्र जैन, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, उपमुखिया झारीलाल महतो,लयका तुरी,अमर कुमार, श्विदा भूषण, प्रवीण जैन, भोला राम, ट्रस्ट से गंगाधर महतो, ए. सइदी, अशोक दास, अपुन जैन, भोला तिवारी, नवल किशोर राम, सहित आसपास के कई प्रबुद्ध लोग, बच्चे व ग्रामीण आदि भी उपस्थित थें। मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
