बिजोलिया राजस्थान की देशना पटवारी ने एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में मुंबई महानगर में पहला स्थान एवं महाराष्ट्र राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर जैन समाज को किया गौरव ऊंचा

धर्म

बिजोलिया राजस्थान की देशना पटवारी ने एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में मुंबई महानगर में पहला स्थान एवं महाराष्ट्र राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर जैन समाज को किया गौरव ऊंचा
बिजोलिया
धर्मनिष्ट परिवार में जन्मी देशना पटवारी ने एक बार पुनः जैन समाज का गौरव ऊंचा किया। साथ ही साथ नारी शक्ति का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

बिजोलिया के धर्मनिष्ठ सुरेश पटवारी की पौत्री एवम नितिन पटवारी की पुत्री देशना पटवारी ने नायर हॉस्पिटल मुंबई से एमबीबीएस प्रथम वर्ष मे पूरे मुंबई महानगर मे पहला स्थान व महाराष्ट्र राज्य मे चौथा स्थान हासिल किया।

देशना ने ना केवल पूरे पटवारी परिवार का, न केवल बिजौलिया नगर का उन्होंने पूरे जैन समाज का नाम मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र एवम संपूर्ण भारतवर्ष में नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जैन समाज का गौरव ऊंचा किया है।

सुश्री देशना ने इसका श्रेय तपोदय तीर्थ के पारसनाथ भगवान के साथ निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद को दिया। एवं अपने दादा सुरेश पटवारी, अपने पिता नितिन पटवारी और अपनी मां के मार्गदर्शन को दिया। देशना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तपोदय तीर्थ बिजोलिया में स्थित आचार्य विद्यासागर स्कूल में की। उनकी इस सफलता से बिजोलिया ही नहीं संपूर्ण मेवाड़ ही नहीं, संपूर्ण राजस्थान ही नहीं, अपितु समस्त भारतवर्ष की जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। उनकी सफलता के लिए जितनी शुभकामनाएं दी जाए कम होगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *