शिक्षा और पंचायत मंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर मारुति नगर वासियों ने पार्षद रामेश्वर अहीर एवं विशाल जैन एडवोकेट के नेतृत्व में मदन दिलावर का स्वागत किया
रामगंजमंडी
शिक्षा और पंचायत मंत्री बनने के बाद मदन दिलावर के प्रथम आगमन पर मारुति नगर पहुंचने पर मारुति नगर वासियों ने पार्षद रामेश्वर अहीर पार्षद नगर उपाध्यक्ष भाजपा विशाल जैन के नेतृत्व में मदन दिलावर का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
साथ ही उनको वार्ड की समस्याओं के लिए भी ज्ञापन दिया गया ज्ञापन मैं बताया गया है कि वार्ड 4 में जटिया कॉलेज के यहां से नाले का निर्माण शुरू किया गया था परन्तु नाले का निर्माण जैन नसिया जी के यहां पर लाकर ही बंद कर दिया गया है





जिससे दोनों वार्डो के पानी का निकास नही हो पा रहा है कई बार वार्ड वासियों ने इस समस्या के बारे में उपखंड अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को पहले भी अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है साथ ही राजाराम पाटीदार के मकान के पास मुख्य रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया।

मंत्री मदन दिलावर ने नगर पालिका ईओ दीपक नागर को मौके पर बुलाकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए

ज्ञापन देने वालों में राजाराम पाटीदार,सत्यनारायण, राजाराम राठौर, राधेश्या पाटीदार, बजरंगलाल पाटीदार, बबलू सेन, ऋषभ जैन, विकास गुप्ता,विजय राठौर,विनोद राठौर,दिलीप पाटीदार, विशाल जैन, परमानंद,हंसराज, ओम, कमलेश, राहुल पाटीदार,संदीप पाटीदार एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।
