पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज एवम प्रज्ञाश्रमण अमित सागर महाराज का होगा महामिलन ज्ञान की दो धाराओं का महासमागम
फिरोजाबाद
12जनवरी 2024 की दोपहर की बेला में फिरोजाबाद की धरती पर एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।
जो अविस्मरणीय पल होने वाले हैं, जी हा दो महान संतो का महा मिलन जो होने जा रहा है। 2 महान संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 सुधा सागर जी महाराज तथा प्रज्ञा श्रमण गुरुवर108 अमित सागर जी महाराज का वात्सलय मिलन सुहाग नगरी फ़िरोज़ाबाद में 12 जनवरी 2024 को दोपहर 3 बजे छदामीलाल जी की नसिया जी पर होने जा रहा है ।




ज्ञान की दो धाराओं के इस महा समागम एवं महा मिलन को लेकर व्यापक तैयारी है। सभी की निगाहें इन ऐतिहासिक पलों की ओर टिकी हुई है।
मिली जानकारी अनुसार पूज्य श्री अमित सागर जी महाराज दोपहर 2 बजे जलुस के साथ छदामी लाल जी की नसिया के लिए प्रस्थान करेंगे वहा दोपहर 3 बजे आगरा से विहार कर सुधासागर जी महाराज का फ़िरोज़ाबाद आगमन होगा। पूज्य मुनिश्री अमितसागर महाराज इन पलो में महाराज श्री की आगवानी करेगे।वो दृश्य बहुत अनुपम होगा जब महान संतो का महा मिलन होगा ।
अमित सागर भक्त मंडल ने सभी से अपील की है की इन ऐतिहासिक पलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्यार्जन करें । और इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने।
अमित सागर भक्त मंडल से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
