देश के प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार का हुआ आयोजन
इंदौर
समाज में धार्मिक, सामाजिक, सास्कृतिक, शेक्षणिक एवं मानव हितार्थ के लिए विख्यात श्रीफल फाउंडेशन ट्रस्ट समाज व राष्ट्र के चौथा स्तम्भ, पत्रकारिता जगत के श्रेष्ठ, सजग, जागरूक, निडर पत्रकारों एवं लेखको का सम्मान करता आ रहा है।
इंदौर में श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार विद्वान पत्रकार डॉ. अनुपम जैन, इंदौर को आचार्य श्री 108 शांति सागर चारित्र चक्रवर्ती विद्वान पुरस्कार-2021, प्रोफेसर सरोज कुमार जैन, इंदौर एवं मुंबई के युवा डॉ. अरिहंत जैन को चारुकिर्ती भट्टारक स्वामी श्रीफल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2021 का स्व. कर्पूरचंद कुलिश स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार पत्रिका मध्यप्रदेश (भोपाल) के राज्य संपादक विजय कुमार चौधरी को दिया गया। वहीं अतुल्य सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार एनडीटीवी मध्य प्रदेश के संपादक अनुराग द्वारी को, आचार्य अभिनंदन स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक भास्कर उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को, रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार इंदौर के कार्टूनिस्ट कप्तान इरशाद को दिया गया




इसके अलावा वर्ष 2022 का स्व. कर्पूरचंद कुलिश स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार एबीपी न्यूज (भोपाल) के बृजेश राजपूत को, अतुल्य सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार पत्रिका छतीसगढ़ (रायपुर) के राज्य संपादक राजेश लाहोटी को,

भगवान बाहुबली स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार दैनिक भास्कर एमपी (उज्जैन) के सैटेलाइट एडिटर विपुल गुप्ता को, भगवान

बाहुबली स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार पीटीआई इंदौर के हर्षवर्धन प्रकाश को, आचार्य अभिनंदन सागर स्मृति श्रीफल

पत्रकारिता पुरस्कार किसान तक(इंडिया टुडे समूह) के माधव शर्मा को और रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार जी टीवी राजस्थान के शशि मोहन को दिया गया।

सम्मानित पत्रकारों को 21,000 रुपए नगद, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल-माला-शॉल एवं शील्ड भेंट की गई।
सुबोध मारौरा इंदौर से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
