इन्दौर मे 27 मण्डलीय कल्पद्रुम महामण्डल विधान का समापन 7 को

धर्म

इन्दौर मे 27 मण्डलीय कल्पद्रुम महामण्डल विधान का समापन 7 को

इंदौर
इन्दौर नगर के एयरपोर्ट के निकट स्थित नवग्रह जिनालय परिसर मे अर्न्तमुखी मुनि पूज्य सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य मे तथा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया सागवाडा के तत्वावधान मे 30 दिसम्बर से प्रारंभ नौ दिवसीय 27 मण्डलीय कल्पद्रुम महामण्डल विधान का समापन रविवार को प्रातः विश्व शान्ति महायज्ञ की पूर्णाहूति के साथ होगा

 

 

समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ने बताया कि इस विधान के तहत 100 से अधिक चक्रवर्ती परिवार द्वारा कल्पद्रुम समवशरण पर पाच हजार अष्ट द्रव्य युक्त श्रीफल के साथ अर्घ समर्पित किये गये
पगारिया ने बताया कि विधान के तहत 90 गुना 200 फीट के विशाल डोम पाण्डाल मे 27 भव्य समवशरण की रचना की गयी है जिसके दर्शनाथ वागड मेवाड के अनेक श्रद्वालु इंदौर पहुच रहे है
विधान के समापन अवसर पर 7 जनवरी रविवार को 108 हवन कुण्डों मे जैनागम वर्णित मंत्रो के साथ आहूतियों के साथ विश्व शान्ति महायज्ञ होगा


महायज्ञ के समापन के बाद मुनि पूज्य सागर जी महाराज की प्रेरणा से स्थापित श्रीफल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा पत्रकारिता क्षैत्र मे

 

 

 

 

उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकार बन्धुओं को श्रीफल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *