आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज के दर्शन कर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने लिया आशीर्वाद
गुरुधाम
परम पूजनीय तपोभूभी प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज के दर्शन हेतु लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला, एवम लाडपुरा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कल्पना देवी पधारी
नववर्ष के पूर्व दिवस श्री बिरला ने गुरु चरणों में नमन किया शीश झुकाकर मंगल आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री एवम लोकसभा
अध्यक्ष महोदय के बीच काफी समय तक चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष महोदय ने गुरुदेव के चरणों में कोटा नगर में पधारने हेतु निवेदन भी किया।

आचार्य श्री ने उन्हें साहित्य भी प्रदान किया उन्होंने गुरु चरणों में नमन करते हुए श्रीफल समर्पित किया श्रीमति कल्पना देवी ने भी श्रीफल समर्पित कर शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।





विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के अध्यक्ष गुरु चरणों में नमन करते हुए अपने आप को धन्य महसूस कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष महोदय की जैन धर्म एवं जैन संतों के प्रति गहरी आस्था हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
