कड़ाके की सर्दी से जानवर भी बचने का करते है जतन —

धर्म

कड़ाके की सर्दी से जानवर भी बचने का करते है जतन —
– रामगंजमंडी
हम आपको एक ऐसे ही नजारे से अवगत करा रहे हैं कि जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठंड एवं शीत लहर कितनी प्रचंड पड़ रही है।

 

 

ठीक तीन-चार दिनों से कड़ाके की ठंड और शीत लहर देखने को मिल रही है जिसमें जानवर भी बच नहीं पा रहे हैं जहां कहीं भी तापने के लिए अलाव लगाते हुए लोग नजर आते हैं।

 

 

 

वहां जानवर भी अलाव में अपने आपको तपा लेने की कोशिश करने आ ही जाते हैं। अक्सर देखने में आता है की आसपास अगर जानवर खड़ा होता है तो लोग उसे भगाते हैं लेकिन बाजार नंबर एक में जैन मंदिर के पास के व्यक्ति ऐसा नहीं करते हैं और जानवरों को भी ठंड से निजात मिले इसकी व्यवस्था रखते हैं इसका साक्षात उदाहरण आप सभी के सामने प्रस्तुत हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *