यह दूसरा मौका है जब रामगंज मंडी के क्षेत्रीय विधायक को शिक्षा मंत्री का कार्यभार मिला हो।
रामगंजमंडी
रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र से जीते हुए विधायक श्रीमान मदन दिलावर को- पंचायत राज्य मंत्री,शिक्षा मंत्री का कार्यभार दिया गया है।
आप लोग जानते हैं एक बात की रामगंजमंडी को इससे पहले भी शिक्षा मंत्री मिला है। जी हां सन 1990 से 93 के बीच के हुए चुनाव में श्रीमान हरिकुमार औदित्य रामगंजमंडी क्षेत्र के विधायक रहे। तब एक ही नारा लगा करता था हाडोती का राजकुमार, मंडी का है राजकुमार, हरि कुमार हरि कुमार। जब राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री उस समय भेरू सिंह शेखावत राजस्थान में मुख्यमंत्री बने तब शेखावत ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए श्री हरि कुमार को शिक्षा मंत्री बनाया गया था।




लेकिन उस समय के शिक्षा मंत्री रहे श्रीमान हरि कुमार शिक्षा के क्षेत्र में रामगंजमंडी के लिए कुछ विशेष नहीं कर पाए। और वर्ष 1993 का चुनाव वे हार गए। एक बार पुनः रामगंज मंडी क्षेत्र के विधायक श्रीमान मदन दिलावर को शिक्षा मंत्री के साथ पंचायती विभाग भी दिया गया है। अब देखना होगा शिक्षा के क्षेत्र में रामगंजमंडी क्षेत्र को क्या कुछ मिल पाएगा। या पुनः वैसे ही रह जाना है।
अब बने है दिलावर शिक्षा मंत्री क्या कुछ हो पाएगा पर्याप्त स्कूल खुल पाएंगे क्या हमारे बच्चे पुनःइधर उधर बाहर जाकर पढ़ने पर मजबूर होंगे रामगंजमंडी से उच्च शिक्षा मिल पाएगी यह सभी प्रश्न चिन्ह खड़े हुए हैं। बहरहाल विधायक महोदय एवं मंत्री महोदय से सभी को उम्मीदें हैं कि शिक्षा स्वास्थ्य परिवहन व्यवसाय की दृष्टि से रामगंजमंडी को काफी सुविधा मिल पाएगी। लेकिन कितनी यह आने वाला वक्त ही बता सकता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
