जिन कुशल सुरी दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव इकत्तीसा का पाठ एवम तपस्वी का किया बहुमान
रामगंजमंडी
शहर के बाजार नंबर 3 में स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में स्थापित दादाबाड़ी में रात्रि में एक घंटे का दादा गुरुदेव के इकत्तीसे का पाठ किया गया आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को यह धार्मिक आयोजन करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को सामूहिक गुरु इकत्तीसे के लाभार्थी सरदारमल प्रदीप कुमार चतर रहे। अगले सोमवार को दिनांक 8 जनवरी को होने वाले आयोजन के लाभार्थी विजयकुमार छाजेड परिवार होंगे।
तपस्वी का किया बहुमान
हाल ही में पालीताना तीर्थ पर विराजित आचार्य जिन पीयूष सागर सुरीश्वरजी जी की पावन निश्रा में नवाणु यात्रा करने वाली राजुल चतर का श्रीसंघ की तरफ से बहुमान किया गया।




नवाणु यात्रा
नवाणु यात्रा के बारे में बताते हुए श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि इस यात्रा में यात्री को एक माह और चार दिन में 108 बार गिरिराज पर्वत की यात्रा करनी होती है। साथ ही यात्रा में एकाशने की तपस्या करते हुए करनी पड़ती है। नवाणु यात्रा करने से कई भवो के निकाचित कर्मों का नाश होता है। पूरे देश से 1350 लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। नवाणु यात्रा की आराधना करने वाली राजुल चतर का बहुमान श्रीसंघ की महिला मंडल की प्रेमलता मेहता, पुष्पा डांगी, अंगूरबाला बम, सारिका पारख, अन्नपूर्णा बोथरा, मधु डांगी, चंदा मोरावाल, वीणा तिल्लानी, रेखा बाफना, पूर्व पार्षद साक्षी पारख, राजुल बोथरा, सोनाली बाफना, नीतू छाजेड, सुमित्रा तातेड, वीजीता पारख,प्रमिला तिल्लानी ने किया।
इस अवसर पर श्रीसंघ के सुभाष बाफना, मंगल डांगी, धरमचंद जैन, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र रांका, विनय डांगी, राजकुमार बोथरा, विकास छाजेड, राजेश लोढ़ा, सुरेंद्र बाफना, कमल छाजेड, प्रदीप चतर, सुशील गोखरू, विकास बाफना, आशीष डागा, अभय बोहरा, अक्षत डांगी, संदीप मोरावाल, ऋषभ बाफना, महेंद्र तातेड, संजय मेहता, अभिषेक बम, कोमलचंद बोथरा, रवि बाफना, गौरव बाफना, प्रदीप तिल्लानी, दिलीप लोढ़ा, आदि कई जैन समाज के लोग रहे उपस्थित।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
