वीरोदय तीर्थ पर नव वर्ष की बेला में श्री जी का अभिषेक कर शांतिनाथ विधान किया
वीरोदय
बांगड़ प्रांत का सबसे बड़े तीर्थ स्थल वीरोदय पर नव वर्ष 2024 की प्रातः बेला में श्री जी का अभिषेक एवम शांतिधारा की गई।
क्षेत्र कमेटी के राजेश गांधी से मिली जानकारी अनुसार नव वर्ष की सुप्रभात बेला में मूल नायक भगवान श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य नरेश कोठारी परिवार बाहुबली कॉलोनी, एवम द्वितीय कलश करने का सौभाग्य सुधा सागर नवयुवक मंडल बड़ोदिया को मिला। इसी के साथ शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा पर रमेश जैन परिवार को एवं भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर जिनांश जैन पुत्र चिराग जैन दिलीप जैन परिवार परतापुर को प्राप्त हुआ।

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं चतुर्विद् संघ को स्वास्थ्य लाभ की भावना लिए शांति धारा एवं अभिषेक किया गया। श्री उपेंद्र भैया एवं रोहित भैया के सानिध्य में एवीएस परिवार द्वारा शांतिनाथ महामंडल विधान किया गया इसमें सर्वप्रथम पांडुक शिला पर संदीप जैन ने भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा व राजेश गांधी ने श्रीजी यंत्र विराजमान किए।




भक्तों ने शांतिनाथ विधान में अरघा समर्पित कर विश्व में मंगल एवं शांति की कामना की भावना की। इस मांगलिक बेला में क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमिया ने सभी पुण्यार्जक परिवारों का अभिनंदन कर स्वागत किया।

मोहनलाल दोसी, एवं रमणलाल दोसी ने जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं पूज्य मुनि पुंगव 108 सुधा सागर जी महाराज के आशीर्वाद से निर्माणाधीन इस वीरोदय तीर्थ क्षेत्र में 2023 के आभार स्वरूप व नव वर्ष 2024 के शुभारंभ की खुशहाली की भावना के साथ रविवार रात्रि में भक्तामर, णमोकार मंत्र का पाठ, रिद्धि मंत्र का जाप रात्रि 12:00 बजे तक श्री 1008 आदिनाथ भगवान के दर्शन से नव वर्ष का प्रारंभ सभी भक्तों ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
