शाश्वत तीर्थ अयोध्या में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् का 47 वां स्थापना दिवस धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न हुआ
अयोध्या।
परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् का 47 वां स्थापना दिवस समारोह 1 जनवरी को प्रातः हर्षोल्लास पूर्वक विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया।
युवा परिषद् के मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर ने अवगत कराया कि आचार्य श्री देशभूषण जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया

, दीप प्रज्वलन युवा परिषद् के परामर्श प्रमुख पीठाधीश स्वस्ति श्री रवींद्र कीर्ति स्वामी जी ,राष्ट्रीय मुख्य संयोजक विजय कुमार जैन ,संगठन मंत्री निधेश जैन टिकैतनगर एवं टिकैतनगर शाखा अध्यक्ष परमेंद्र जैन ने किया ,




इस अवसर पर परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी एवं संस्थान के अध्यक्ष पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी जी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। युवा परिषद के मुख्य संयोजक के अनुसार लगभग देश में 325 शाखाएं कार्य कर रही हैं जो की देव -शास्त्र- गुरु के प्रति समर्पित एवं सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक अनेक कार्य अपने-अपने स्तर पर कर रही हैं, लोगों को तीर्थ यात्रा करना ,अनेक प्रकार के सामाजिक-धार्मिक कार्यों को भी युवा परिषद् की शाखाएं संपन्न कर कर रही हैं,

इस अवसर पर वर्चुअल रूप से परिषद् के अध्यक्ष डॉ जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप, हस्तिनापुर एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अपना संदेश दिया कि अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद का प्रत्येक सदस्य कार्य करते हुए हर युवा को परिषद् से जोड़कर धर्म व समाज के क्षेत्र में आगे बढ़ना है।
राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि युवा परिषद् का गठन 1977 में फलटण, महाराष्ट्र में आचार्यरत्न देशभूषण जी महाराज के सानिध्य में युवाओं की इस संस्था की स्थापना की गई जिसका नाम अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् रखा गया, इसका मुख्य उद्देश्य देव शास्त्र गुरु एवं धर्म, धर्मात्मा की रक्षा का दायित्व युवाओं के कंधों पर रखा गया।
दोपहर 3.30 बजे वर्चुअल भक्तामर पाठ, दीप अर्चना का पाठ परमपूज्य प्रज्ञाश्रमणी चन्दनामती माताजीद्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
इसके पूर्व में पीठाधीश स्वस्ति श्री रवींद्र कीर्ति स्वामी व कैलाश चंद जैन लखनऊ अध्यक्ष रहे ,वर्तमान में डॉक्टर जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप , हस्तिनापुर राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जिनके कुशल नेतृत्व में प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर शाखाएं देश में खूब धार्मिक व सामाजिक कार्य कर रही हैं आज इस अवसर पर यही संदेश है की सभी लोग इस संस्था से जुड़कर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को करें और अपने जीवन को समुन्नत बनाएं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
