अग्रवन भूतल में सानंद संपन्न हुआ क्षमावाणी मिलन समारोह
आगरा। 21 सितंबर को वाटर वर्क्स क्रॉसिंग स्थित अग्रवन में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का क्षमावाणी मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ सानंद संपन्न किया गया|कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगला चरण के साथ हुआ|इस अवसर पर कमला नगर,नाई की मंडी,मोती कटरा बेलनगंज औऱ जयपुर हाउस शैली की महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए|जिनमें भक्ति नृत्य और जैन परंपराओं की झलक ने सभी का मन मोह लिया।
इन प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को सांस्कृतिक गौरव से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर से पधारे उमराव मल सांघी का आगरा खण्डेलवाल दिगंबर जैन समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।इसके साथ ही समिति ने समाज के दाम्पत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले युगलों,प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, एवं त्यागी वृत्तियों का प्रतीक चिन्ह और माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

इस सम्मान समारोह में उपस्थित जनों ने भावनाओं से परिपूर्ण अनुमोदना की।कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने प्रभावशाली ढंग से किया| मंत्री पंकज जैन ने बताया आयोजन में म्यूजिक तंबोला गेम भी रखा गया|
जिसने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित कर दिया।

समापन पर जयपुर हाउस शैली की ओर से वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने प्रेम और सौहार्द के साथ सहभागिता की।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष निर्मल मोठया, पंकज जैन,नरेंद्र गोधा,संदीप पाटनी, दिलीप बड़जात्या,सुरेंद्र बैनाड़ा,सुनील गोधा,अंकुर बैनाड़ा,रोहित बड़जात्या, अनिल सोनी,राजेन्द्र जैन,अनिमेष गोधा,पन्नालाल बैनाड़ा,दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम कासलीवाल, शशि सेठी,उर्मिला मोठया,सुरभि पाटनी,प्रिया भूंच,समस्त आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे|
शुभम जैन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

