अतिशय क्षेत्र कैथुली में भगवान पारसनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ 23 अगस्त को मनाया जाएगा
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली में भगवान पारसनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव हर्ष उल्लास से मनाया जाएगा।
आयोजन की समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और कमेटी के सभी सदस्य एवं मंदिर समिति में कार्यरत सभी इस आयोजन को अभूतपूर्व बनाने में लगे हुए हैं । मंदिर जी को आकर्षक रूप से सजाने एवं समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार के आयोजन को और भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

हर वर्ष कैथूली क्षेत्र में पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक मनाया जाता है लेकिन अबकी बार अद्भुत संयोग लेकर यह अवसर आया है जो बहुत ही ऐतिहासिक होने जा रहा है इसमें दूरदराज के भक्तों की बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है इस वर्ष जो अद्भुत संयोग बना है वह हैं 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ, सन 2023 और 23 अगस्त यह एक प्रबल योग बना हुआ है।

आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए अतिशय क्षेत्र कमेटी के महामंत्री रितेश ठाई ने बताया कि 23 अगस्त की प्रातः बेला में सर्वप्रथम ध्वजारोहण पदमकुमार, राजेंद्र कुमार, हुकुम जैन, प्रकाश चंद जैन हरसोरा जयस्थल कोटा के कर कमलों से होगा। श्रीजी का अभिषेक व शांति धारा की जाएगी। पंडाल का लोकार्पण श्रीमान प्रद्युमन सुनील, अमन अभिकरण, अमय, अमोय सुरलाया सारोला वाले रामगंजमंडी निवासी द्वारा किया जाएगा। इन अमूल्य क्षणों में चित्र अनावरण श्रीमान भगवान स्वरूप पदम कुमार देवरी वाले खानपुर निवासी द्वारा किया जाएगा। मंगलदीप प्रज्वलन भवानीमंडी निवासी ऋषभ कुमार, अर्पित, अर्पण मुदित जैन, सेवालय मेडिकल परिवार द्वारा किया जाएगा।

समस्त आयोजन प्रतिष्ठाचार्य आकाश जैन आचार्य सांगानेर(रामगंजमंडी), प्रशांत जैन आचार्य सांगानेर (रामगंजमंडी), सिद्धार्थ जैन शास्त्री सांगानेर अतिशय क्षेत्र कैथुली के निर्देशन में संपन्न होगा।

इस आयोजन की कड़ी में भव्य पारसनाथ महामंडल विधान किया जाएगा उसके उपरांत भक्ति भाव के साथ 23 किलो का निर्वाण लाडू भगवान पारसनाथ के चरणों में समर्पित किया जाएगा।

इन अलौकिक क्षणों की प्रभावना करने का पुण्य लाभ कैलाशचंद, संजय, अजय, मोहित, रोहित, अनीशु जैन कोटा निवासी को प्राप्त हुआ है। अतिथियों का सम्मान करने का पुण्य लाभ श्रीमती संतोषबाई, सुरेश, सिद्धार्थ, बाबरिया रामगंजमंडी निवासी को प्राप्त हो रहा है। आयोजन में विधान एवं अल्पाहार और वात्सल्य भोज का पुण्यार्जन पुण्य लाभ स्वर्गीय श्रीमती बरजा बाई, स्वर्गीय श्रीमती निर्मला बाई की की पुण्य स्मृति में प्रभु लाल ज्ञानचंद ठग परिवार बोराव को प्राप्त हो रहा है।
आयोजन में सभी को अतिशय क्षेत्र कमेटी द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील एवं पधारने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
