छीपीटोला में आयोजित हुई श्री भक्तमर महाकुंभ दीप महाअर्चना एवं भजन संध्या

धर्म

छीपीटोला में आयोजित हुई श्री भक्तमर महाकुंभ दीप महाअर्चना एवं भजन संध्या

आगरा

01जनवरी 2024 को नववर्ष के अवसर पर आगरा के छीपीटोला स्थित पारसनाथ में भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं ज्ञानार्ष भक्त परिवार के तत्वावधान में नववर्ष की पूर्व बेला पर श्री 1008 भक्तामर महाकुंभ दीप महाअर्चना एवं एक शाम गुरुवर के नाम भजन संध्या का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया|

 

 

 

भक्तों ने महाअर्चना का शुभारंभ गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एव समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एव दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया| साथ ही बाहर से पधारे गुरुभक्तों ने आचार्यश्री एवं गुरुमां का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंटकर कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| इसके बाद शाम 5:00 बजे से आचार्यश्री एवं गुरुमां के सानिध्य एवं विधानाचार्य शशि जैन शास्त्री एवं पंडित विजय जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में संगीतमय 48 काव्यों का वाचनकर 48 परिवारों द्वारा 48 मांडले पर 48 दीपक अर्पित कर श्री भक्तमर महाकुंभ दीप अर्चना की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की|

 

महाअर्चना में मौजूद सभी भक्तों ने श्रीजी के प्रति नृत्य किया|

 

 

शुभम जैन ने बताया कि इसके पश्चात रात 8:30 बजे से प्रख्यात सिंगर विक्की पारिख द्वारा एक शाम गुरुवर के नाम भ़जन संध्या आयोजित की गई| जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक जैन सुंदर भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी| जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने भजन गायक विक्की जैन पारिख के मधुरं भजनों पर झूमकर नृत्य प्रस्तुत किया| इस अवसर पर प्रवेश जैन, मोहित जैन मुरैना,सोनू जैन मुरैना, संजय जैन कलकाता वाले,दीनाबाबू जैन,प्रवीन जैन नेताजी,मोनू जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,दीपा जैन,पायल जैन,रानिका जैन,समग्र छीपीटोला एव ओल्ड ईदगाह कॉलोनी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए|

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *