15 अगस्त 2024स्वाधीनता दिवस महोत्सवमुनि श्री प्रमाण सागर जी के सानिध्य में मनाया जाएगा
इंदौर
,गुणायतन प्रणेता,भावना योग प्रवर्तक मुनि 108 प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से देशभक्ति से ओत प्रोत होकर मनाया जाएगा।
राजेश जैन ददू से मिली जानकारी अनुसार सर्वप्रथम प्रातः 8.30 बजे परम पुज्य मुनिश्री प्रमाण सागर जी राष्ट्र के नाम संदेश देगे यह आयोजन:- अभय प्रशाल में होगा कार्यक्रम की बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वजारोहणमुनिश्री ससंघ के सानिध्य में) होगा।





इसी कड़ी में रक्तदान शिविर के साथ-साथनिःशुल्क मेडिकल चेक अप किया जाएगा। एवम संध्या बेला में चित्रकला प्रतियोगिता एवम शंका समाधान कार्यक्रम होगा।
राजेश जैन ददू ने बताया की प्रातः बेला में सभी समाज जन अपने अपने जैन मंदिर जी से हाथ मे तिरंगा लेकर वाहन रैली के माध्यम से मोहता भवन पहुचेंगे, जहाँ से गुरुदेव के साथ भव्य तिरंगा शोभा यात्रा के साथ अभय प्रशाल पहुचेगे।।
राजेश जैन ददु से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट ,9929747312
