श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन रामगंजमंडी से अतिशय क्षेत्र कैथूली तक ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली
रामगंजमंडी
श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने नववर्ष 2024 की शुरुआत एक रचनात्मक कार्य से की जो प्रेरणादायक है पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी रामगंजमंडी से अतिशय क्षेत्र कैथुली तक लगभग 17 km पदयात्रा निकाली जिसमे लगभग 300 सदस्यों की मोजुदगी रही जिसमे बच्चे युवा बुजुर्ग हर कोई इस यात्रा मे मोजूद रहा
भीषण शीतलहर मे भी उत्साह मे कोई कमी नज़र नहीं आई यह पदयात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाज़ार नंबर 1 से प्रातः 5.45 बजे आरभ हुयी सर्वप्रथम सभी ने प्रभु शांतिनाथ भगवान् के दर्शन किए इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप विनायका मौजूद रहे। समूह अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया के निर्देशन मे सभी को दुपटा पहनाया गया एवम जय जयकारो के बीच यह यात्रा आरभ हुयी।

भक्तिमय भजनों सभी यात्री श्रद्धा मे मग्न दिखाई दिए महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पहुचने पर मंत्री पदम् सुरलाया ने सभी का तिलक लगाकर सम्मान किया वह इस पुनीत कार्य की अनुमोदना की जेसे यह यात्रा आगे बढती गई कारवा बढता दिखाई दिया एक और जहा आज भोतिकता चरम पर है ऐसे मे पिकनिक पार्टी मोज शोक मे युवा पीढ़ी लग जाती है ऐसे मे यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है।




समूह के सदस्यों ने यात्रा की उचित व्यवस्था की जिसकी सभी ने सराहना की वही जाखेटीया फार्म हाउस पर अल्पाहार रखा गया जिसका सोभाग्य कोटा निवासी केलाश चंद जैन, संजय जैन,अजय जैन को प्राप्त हुआ सभी पदयात्री भक्तिमय भजनों की धुनों पर झूमते नज़र आए देखकर ऐसा लग रहा था मानो वातावरण भक्तिमय हो गया जेसे ही यह पदयात्रा अतिशय क्षेत्र की सीमा पर पहुची क्षेत्र कमेटी की ओर से जयकारो के बीच सभी ने पारसनाथ भगवान का अभिषेक किया

प्रथम अभिषेक एवम द्वितीय शांतिधारा का पुण्य लाभ सुरेंद्र कुमार, शुभम जैन सागर वालो को प्राप्त हुआ। प्रथम एवम द्वितीय शांतिधारा का पुण्य लाभ सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया दौतड़ा वाला परिवार रामगंज मंडी को प्राप्त हुआ।

इसी के साथ पांडुशिला पर प्रथम अभिषेक करने का पुण्य लाभ कैलाशचंद संजय टोंग्या को मिला एवं द्वितीय शांति धारा का पुण्य लाभ महावीर कुमार दीपक कुमार शाह परिवार रामगंज मंडी को प्राप्त हुआ।

उसके उपरांत भक्तिमय भजनों के साथ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का पूजन किया गया। अष्ट द्रव्य समर्पित किए गए।


इससे पूर्व आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, एवम मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के चित्र का अनावरण समूह सदस्यों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विशेष योगदान देने वालो का समूह की और से अभिनन्दन किया गया इस पदयात्रा मे अनेक स्थानों के भक्त सम्मलित हुए अंत मे समूह अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया ने सभी का धन्यवाद एवम आभार प्रेषित किया समूह की और से सभी अतिथियों के स्नेहभोज का भी आयोजन किया।
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
