भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में 12 वर्षों के बाद भव्यता के साथ हुआ मंगल प्रवेश। माताजी के सानिध्य में 16 से 19 मार्च तक होगा सिद्ध चक्र महामंडल विधान

धर्म

भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में 12 वर्षों के बाद भव्यता के साथ हुआ मंगल प्रवेश। माताजी के सानिध्य में 16 से 19 मार्च तक होगा सिद्ध चक्र महामंडल विधान
चांदखेड़ी
स्वस्तिधाम प्रणेता भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माता जी का लगभग 12 वर्षों के बाद चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में मंगल प्रवेश हुआ।

 

क्षेत्र कमेटी के प्रशांत जैन ने बताया कि माताजी का मंगल प्रवेश लगभग 12 वर्षों के बाद चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पर हुआ एवं नगर खानपुर में हुआ जिसको लेकर नगर वासी एवं क्षेत्र कमेटी काफी उत्साहित नजर आई।। 

 

पूज्य माताजी बारा से पद विहार करते हुए क्षेत्र पर आगमन हुआ। नगर की सीमा पर पहुंचने पर कृषि उपज मंडी बारा रोड पर पहुंचकर क्षेत्र कमेटी एवं नगर वासियों ने गुरु मां की मंगल अगवानी की। जय जय कारों के बीच गुरु मां को ढोल नगाड़ों के साथ नगर मैं प्रवेश कराया गया। जग-जग माता जी की भव्यता के साथ अगवानी की।

 

 

 

हर किसी के चेहरे खुशी से झूम रहे थे आज गुरु मां जो पधारी हैं। पूज्य गुरु मां खानपुर ग्राम में स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर के भी दर्शन किए और। भगवान की प्रतिमा को एक टक निहारा व आपके सानिध्य में भगवान की शान्तिधारा सम्पन्न हुई ।

इस भव्य अगवानी में चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी चांदखेड़ी के महामंत्री श्री नरेश जैन वेद, उपाध्यक्ष अशोक जैन सेठी, मुख्य संयोजक विनोद जैन सुरलाया, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र जैन कांसल, भगवान जैन देवरीवाले, ओम जैन लीमी, कैलाश जैन भाल, महिला महासमिति खानपुर श्रीमती निशा जैन ,

 

रुचि जैन, साक्षी जैन, लीला जी जैन, एवं सभी सदस्याएं शामिल रही। पूज्य गुरु मां चंद्रोदय क्षेत्र में पहुंचने पर क्षेत्र कमेटी की ओर से मंदिर के प्रवेश द्वार पर गुरु मां की भव्य अगवानी की गई।

और जय जय कारों के बीच उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया। उसके उपरांत गुरुमां ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के दर्शन किए। और प्रभु आदिनाथ की प्रतिमा को देख माताजी अभिभूत हो गई। पूज्य गुरु मां के मुखारविंद से भगवान आदिनाथ की शांति धारा हुई।

 

 

पूज्य गुरु मां के सानिध्य में अह्ष्टानिका महापर्व के अवसर पर 16 मार्च से 19 मार्च तक चांदखेड़ी क्षेत्र पर सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोजन समिति ने सभी से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *