रामगंजमंडी में आदिनाथ मंदिर का कार्य जारी, 10 लाख से कार्विंग दीवार और2.35 लाख से स्टील का गेट लगवाया
रामगंजमंडी।
शहर के बाजार नंबर 3 में मार्बल से निर्मित भव्य आदिनाथ मंदिर इन दिनों लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह मात्र 7 महीने और 7 दिनमें बनकर तैयार हुए इस अनूठे मंदिर की प्रतिष्ठा बीते 15 अप्रैल को खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिन मणिप्रभ सूरीश्वर महाराज और गणिवर्य मयंकप्रभ सागर के साथ मुनि विरक्तप्रभ सागर के सानिध्य में संपन्न हुई थी। इसके बाद मंदिर दर्शन के लिए खोला गया था।
श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि निर्माण के बाद मंदिर परिसर को भव्य बनाने के लिए आगे भी विशेष कार्य करवाए जा रहे है। जिसके तहत मंदिर की मुख्य दीवार को मार्बल से बनाया गया। जिसमें विशेष कार्विंग का कार्य करवाया गया।
मकराना मार्बल से की गई बारीक कार्विंग (नक्काशी) और रूप कार्य से सुसज्जित दीवारें इतनी आकर्षक हैं कि वे प्रथम दृष्टि में ही हर किसी का मन मोह लेती हैं। इस मंदिर की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि इसके मूल गंभारे (गर्भगृह) में विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के दर्शन आम नागरिकों को मुख्य सड़क से निकलते हुए ही आसानी से हो जाते हैं।

मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक रूप देने के लिए प्रतिष्ठा के बाद भी परिसर में निर्माण व सौंदर्यकरण के कार्य अनवरत जारी हैं। जिसके तहत मंदिर में 2.35 लाख रुपए की लागत से एक स्टील का मुख्य गेट (प्रवेश द्वार) लगाया गया है। वर्तमान में पूरे मंदिर परिसर को अंदर और बाहर से रंग-रोगन (पेंट) कर चमकाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मंदिर के प्रवचन हॉल में भी उच्च गुणवत्ता वाले ग्रेनाइट और आधुनिक फ्लोरिंग लगाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
