प्रज्ञा की ज्योति में जिन धर्म की प्रभावना हेतु आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज सानिध्य में कोटा से स्वस्ति धाम जहाजपुर तक 14 से 20 दिसंबर 2025 तक होने जा रही है ऐतिहासिक पदयात्रा यात्रा संयोजक रामगंज मंडी के श्री मिथुन मित्तल को बनाया गया

धर्म

प्रज्ञा की ज्योति में जिन धर्म की प्रभावना हेतु आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज सानिध्य में कोटा से स्वस्ति धाम जहाजपुर तक 14 से 20 दिसंबर 2025 तक होने जा रही है ऐतिहासिक पदयात्रा यात्रा संयोजक रामगंज मंडी के श्री मिथुन मित्तल को बनाया गया

कोटा

प्रज्ञा सिंधु की प्रज्ञा दिव्या ज्योति लिए तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज संघ सानिध्य में जिन धर्म की प्रभावना हेतु एक ऐतिहासिक पदयात्रा चंबल नदी के तट पर बसे धर्म परायण नगर कोटा से स्वस्ति धाम जहाजपुर हेतु ऐतिहासिक पदयात्रा 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निकाली जा रही है। जिसका मुख्य संयोजक रामगंज मंडी के धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व श्री मिथुन जैन मित्तल को बनाया गया है।

 

 

 

 

जानकारी देते हुए संयोजक मित्तल ने बताया कि इस पथ यात्रा का उद्देश्य अहिंसा शांति शाकाहार का प्रचार जिन धर्म की प्रभावना एवम धर्म की जागृति का एक प्रचार हो एक जागृति हो एक चेतना हो पदयात्रा संस्कारों का शंखनाद है जिसे हम धर्म से जुड़ने का एक माध्यम भी कह सकते हैं। श्री मित्तल ने कहा कि इस पदयात्रा में समस्त आवास की व्यवस्था यातायात एवं भोजन आदि की व्यवस्था भी समुचित रूप से की गई है साथ ही उन्होंने विशेष रूप से रामगंज मंडी के समाज बंधुओ से अपील की है कि अधिक से अधिक इस पदयात्रा में सम्मिलित हो जिसके लिए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में फार्म उपलब्ध है वे तुरंत अपने फार्म भरके जमा करा देंगे। ताकि व्यवस्था की जा सके इसमें विवरण में जिस तारीख में जाना चाहे भर सकते हैं। तारीख विवरण लिखा हुआ है। आप उसे भर कर शीघ्र जमा करा देवे।उन्होंने वितरण जानकारी देते हुए अपने नंबर भी फ्लैश किए हैं जो आप तक पहुंच रहे हैं 9829039884 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

पदयात्रा

यह पदयात्रा 14 दिसंबर 2025 को दोपहर की बेला में कोटा के रिद्धि-सिद्धि नगर से प्रारंभ होगी जो बड़गांव में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिवस 15 दिसंबर 2025 को प्रातः बेला में यहां से यह पदयात्रा भक्ति में झूमते गाते नाचते हुए धर्म का जय घोष करते हुए आचार्य श्री के सानिध्य में प्रातः बेला में रवाना होगी जो तालेड़ा पहुंचेगी जहां आचार्य श्री की मंगल आहारचर्या एवं मंगल प्रवचन होंगे उसके उपरांत दोपहर की बेला में तालेड़ा से मंगल विहार करते हुए यहपदयात्रा जीव दया का उद्घोष लिए तानसेन पहुंचेगी।

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के तहत पर्यावरण को एक नई दिशा प्रदान करते हुए यह पदयात्रा 16 दिसंबर की प्रातः बेला में तानसेन से मंगल मंगल विहार करते हुए देवपुरा बूंदी पहुंचेगी जहां आहारचर्या होगी 16 दिसंबर की दोपहर में मंगल विहार करते हुए यह पदयात्रा नया बाग हेरीटेज रिसोर्ट्स पहुंचेगी जहां पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

17 दिसंबर की प्रातः बेला में मंगल प्रभात को मंगल करते हुए नया बाग हेरीटेज रिसोर्ट्स से मंगल विहार करते हुए बंधन रिसोर्ट्स पहुंचेगी जहां आहारचर्या संपन्न होगी। यहां से मंगल प्रस्थान करते हुए यह मंगल यात्रा चतरगंज पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।

 

18 दिसंबर की प्रातः बेला में चतरगंज से मंगल विहार करते हुए यह पदयात्रा नान तलाई चौराहा पहुंचेगी। जहा आहारचर्या संपन्न होने के उपरांत दोपहर की बेला में मंगल विहार करते हुए भेड़िया गांव पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।

 

19 तारीख की संध्या बेला में जहाजपुर में मंगल प्रवेश करेगी पदयात्रा

यह पदयात्रा आनंद मंगल की कामना करते हुए विश्व शांति का घोष लिए 19 दिसंबर की बेला में जहाजपुर पहुंचेगी 19 दिसंबर की प्रातः बेला में पदयात्रा प्रातः बेला में सरसिया पहुंचेगी यहां से दोपहर में मंगल विहार करते हुए मंगल की कामना लिए यह पदयात्रा संध्या बेला में भक्ति गीत करते हुए झूमते हुए जहाजपुर में मंगल प्रवेश करेगी जहां पदयात्रा का अलौकिक एवं दिव्या भव्य स्वागत होगा एवं गुरुदेव की ऐतिहासिक अगवानी होगी।

 

 

20 दिसंबर की प्रातः बेला में स्वस्ति धाम तीर्थ पर विश्व शांति की कामना हेतु आचार्य श्री संघ सानिध्य में भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मंगल अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न होगी एवं विधिवत पदयात्रा का समापन किया जाएगा।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *