विज्ञातीर्थ में वर्ष 2024 का शुभारंभ होगा श्री शांतिनाथ भगवान के महामस्तकाभिषेक के साथ

धर्म

विज्ञातीर्थ में वर्ष 2024 का शुभारंभ होगा श्री शांतिनाथ भगवान के महामस्तकाभिषेक के साथ
गुंसी

श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी (राज.) के तत्वावधान में वर्ष 2024 का शुभारंभ श्री जिन शान्तायर्चना के साथ मनाया जाएगा । आर्यिका विज्ञाश्री माताजी के मुखारविन्द से मंत्रोच्चारण पूर्वक 108 कलशों से भगवान शांतिनाथ जी का महामस्तकाभिषेक एवं श्री 1008 शांतिनाथ महामण्डल विधान का भव्य आयोजन होगा।

 

 

मंगलवार की अनुपम बेला में विज्ञाश्री माताजी ने प्रवचन सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि- जीवन में चाहे सुख मिले या दु:ख हर समय भगवान की भक्ति करने वाला ही सच्चा भक्त होता है।

 

 

 

 

 

विपत्ति के समय में ही सच्चे भक्त की पहचान होती है। बगुला भक्ति दिखाने वाले हजार हो सकते है परन्तु राजहंस तो कम ही दिखने में आते है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *