मुनिश्री शुद्धसागर महाराज एवम दर्शित सागर महाराज का हुआ भव्य मिलन
सिंगोली
परम पूज्य मुनि श्री 108शुद्धसागर महाराज एवम मुनिश्री 108दर्शित सागर महाराज का महामिलन हुआ।
इस महामिलन के अनेक भक्त साक्षी बने पूज्य श्री शुद्धसागर महाराज का दोपहर बिहार चांद की खेडी से सिंगोली नगर में हुआ जैसे ही सिंगोली नगर की सीमा पर पूज्य महाराज श्री का आगमन हुआ समाजजन एवं पूज्य मुनि श्री दर्शित सागर महाराज आगवानी करने आए। इन पलो में दोनों मुनिराजो ने एक दूसरे को नमन वंदन किया। जब यह महा मिलन हुआ तब बैंड बाजो का शोर एवम जय जयकार की गूंज सुनाई दी।

जय जयकारो एवम बैंड बाजों के साथ मुनिसंघ को पार्श्वनाथ जैन मंदिर लाया गया। जगह-जगह पद प्रक्षालन एवम मंगल आरती कर मुनिसंघ की आगवानी की गई। महाराज श्री संघ ने पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन किए। इसके साथ संध्या बेला में महाराज श्री संघ ने गुरु भक्ति की।



पूज्य मुनिश्री 108शुद्धसागर महाराज का मंगल विहार रावतभाटा की ओर चल रहा है।

जहां वर्ष 2024 में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है जिसमें पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज संघ का सानिध्य प्राप्त होगा। पूज्य मुनिश्री शुद्ध सागर महाराज की आहारचर्या बुधवार को सिंगोली में ही संपन्न में होगी। एवं 28 दिसंबर 2023 की संध्या बेला में पूज्य मुनि श्री शुद्ध सागर महाराज का मंगल प्रवेश रावतभाटा नगर में होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
