रामगंजमंडी के जैन श्वेतांबर मंदिर का होगा जीर्णोद्धार गर्भ ग्रह रंग मंडप श्रृंगार चौकी बनेगी सफेद मार्बल की 5 जून को होगा परमात्मा मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान का उत्थापन
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के बाजार नंबर 3 में स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर जो लगभग 80 वर्ष से ज्यादा पुराना है। इस मंदिर को समाज के लोगों ने बनवाया था जो अब इस दुनिया में नहीं है। समय-समय पर कई आचार्य एवं साधु साध्वी भगवंतो ने एवं कई मंदिर निर्माण करने वाले शिल्पकारों ने कई दोष बताए थे और इन दोषों की वजह से संघ में कटुता आना एवं संघ की तरक्की नहीं होने की बात लिख कर दी थी।
राजकुमार पारख जो वर्तमान में श्रीसंघ अध्यक्ष हैं वर्ष 2022 में इन्होंने कार्यभार संभाला उसके बाद सर्वप्रथम उन्होंने मंदिर परिसर का पूरा 15292 वर्ग फुट का नगरपालिका से पट्टा बनवाया चूकी रामगंजमंडी श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ में कुल 50 परिवार हैं। और इन परिवारों के दम पर मंदिर का जीर्णोद्धार, सिंहद्वार, एवं ट्रस्ट की पेढ़ी जिस पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च होने के अनुमान को भापकर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार से श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ ट्रस्ट का गठन कर स्वीकृति प्राप्त की श्री पारख के ढाई वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न कार्य जैसे पूरे मंदिर में टीनशेड, आकर्षक जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी वर्तमान समय को देखकर साधु साध्वियों के ठहरने के लिए आधुनिक उपाश्रय एवं नीचे एक प्रवचन होल का निर्माण हुआ इन सभी कार्यों में श्री संघ के लोगों का सहयोग रहा।

5जून को होगा उत्थापन
श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर के दृष्टि गंभारे के दोष, रंगमंडप एवं श्रृंगार चौकी के दोषों को निवारण हेतु भगवान श्री आदिनाथ, भगवान श्री पार्श्वनाथ, भगवान श्री महावीर स्वामी, श्री गोमुखक्ष एवं चक्रेश्वरी देवी की प्रतिमाओ का उत्थापन विधि कारक पंकज भाई नवलखा झारडा, एवं शिल्पीकार विनोद शर्मा भीनमाल पूरे विधि विधान से करवाएंगे। 5 जून गुरुवार को सुबह 5:30 बजे से स्नात्र पूजन, कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, दस दिक्पाल, अष्टम मंगल पूजन होंगे। मूल गंमारे से सभी प्रतिमाओं का उत्थापन होने के बाद उपाश्रय में विराजमान करवाने का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 4 मिनट रहेगा। प्रतिमाओं को विराजमान करने की बोलियां लगेगी।
सफेद मार्बल का सुंदर परमात्मा का मंदिर बनने में लगभग 6 से 8 माह का समय लगेगा श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख, ट्रस्टी सुभाष बाफना, ट्रस्टी विजय कुमार छाजेड़, ट्रस्टी राजेंद्र रांका, ट्रस्टी प्रदीप चतर, ट्रस्टी दिलीप तिल्लानी, ट्रस्टी विकास बाफना, ट्रस्टी राजेश लोढ़ा, ट्रस्टी ज्ञानचंद बम ने बताया कि
रामगंजमंडी श्रीसंघ ट्रस्ट के पास कुल 7लाख रुपए का बैलेंस है और मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य बड़ा है। इसलिए सहयोग के लिए जैन श्वेतांबर ट्रस्ट नाकोड़ा जीरावला पार्श्वनाथ ट्रस्ट, सेठ कल्याण जी आनंद जी ट्रस्ट एवं शंखेश्वर पार्श्वनाथ ट्रस्ट के पास आवेदन किए गए हैं।

उत्थापन के दिन विधि कारक पूजन की सामग्री ढोल नगाड़े एवं सकल श्री संघ की नवकारसी (नाश्ता) सुबह 8:30 बजे होगी इस पूरे कार्यक्रम के लाभार्थी हुलासमल, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार पारख परिवार होगे।


मूल गंभारे में उत्थापन के बाद खुदाई का काम होकर शिलान्यास 8 जून को शुभ मुहूर्त में होगा। प्रतिमाओं को उपाश्रय में विराजमान करने के लिए वेदियों का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
