पूज्य मुनि श्री विमल सागर महाराज एवं अनंत सागर महाराज के केशलोच संपन्न
बांसवाडा
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य- परम पूज्य मुनि श्री 108 विमल सागर जी महाराज एवं
परम पूज्य मुनि श्री 108 अनंत सागर जी महाराज का आज केशलोंच हुए
पूज्य मुनि द्वय का आज उपवास रहेगा पूज्य मुनि संघ श्रेयांश नाथ दिगंबर जैन मंदिर के खांदू कॉलोनी में विराजमान है पूज्य मुनि संघ का वर्षायोग घाटोल नगर में संपन्न हुआ था।




घाटोल नगर में भव्य पंचकल्याणक के उपरांत पूज्य गुरुदेव का मंगल आगमन बुधवार की बेला में बांसवाड़ा नगर में हुआ है। आगामी दिनों में पूज्य मुनि संघ के सानिध्य में खुनादरी में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी
