क्षपक श्री चिदानंद जी का संलेखना पूर्वक समाधि आचार्य श्री समय सागर महाराज सन्निधि में हुई सम्पन्न
जबलपुर
ब्रह्मचारी चिदानंद जी की संलेखना समाधि सम्पन्न हुई
–
आचार्यश्री 108 समयसागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में ब्रह्मचारी चिदानंद जी* (पूर्व नाम दश प्रतिमाधारी राजेंद्र कुमार जी दनगसिया अजमेर वालों) की चार उपवास के साथ सल्लेखना समाधि सम्पन्न हुई। उन्होंने दोपहर 3.55 बजे आचार्यश्री एवं मुनिसंघ से णमोकार मंत्र का श्रवण करते हुए पूरी चेतना में अंतिम सांस ली।


श्री चिदानन्द जी चार दिन पूर्व अजमेर से जबलपुर संल्लेखना के भाव से आए थे। उन्होंने आचार्यश्री समयसागर जी महाराज से संल्लेखना धारण की। अन्न जल एवं गृह त्याग किया। उनके पुत्र अजय जैन दनगसिया और श्री विजय जैन दनगसिया अजमेर एवं पूरा परिवार संल्लेखना के समय मौजूद थे।*

उनका डोला कुछ देर में लाखा भवन लाडगंज से पिसनहारी की मढिया के लिए रवाना होगा जहां अंतिम क्रिया विधि विधान के साथ संपन्न होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

